38 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गयी भागलपुर की बिटिया
Updated at : 28 May 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

एक दिन पूर्व वाराणसी से एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजी गयी बिटिया को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था प्रशासन ने मुआवजे के अलावा एक लाख रुपये अतिरिक्त राहतका प्रस्ताव भेजा आइजी, डीआइजी ने कहा : दोषी हर हाल में सजा पायेंगे, संयम बरतें भागलपुर : अलीगंज के एक कॉलोनी में 19 अप्रैल को […]
विज्ञापन
एक दिन पूर्व वाराणसी से एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजी गयी बिटिया को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था
प्रशासन ने मुआवजे के अलावा
एक लाख रुपये अतिरिक्त राहतका प्रस्ताव भेजा
आइजी, डीआइजी ने कहा : दोषी हर हाल में सजा पायेंगे, संयम बरतें
भागलपुर : अलीगंज के एक कॉलोनी में 19 अप्रैल को हुए एसिड अटैक की पीड़िता भागलपुर की बिटिया आखिरकार जिंदगी की जंग हार गयी. सोमवार को दिन के 11.30 बजे इलाज के दौरान उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया. बता दें कि पिछले दो दिनों से पीड़िता की हालत बिगड़ने के बाद रविवार शाम प्रशासन और पुलिस के सहयोग से पीड़िता को एयर एंबुलेंस से वाराणसी से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
वहां रात करीब आठ बजे पीड़िता को भर्ती कराया गया, पर सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार निधन के करीब तीन घंटे बाद सारी प्रक्रिया पूरी कर सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शाम करीब पांच बजे परिजन शवको लेकर एंबुलेंस से भागलपुर के लिए रवाना हो गये.
जानकारी के अनुसार इटावा में एंबुलेंस खराब होने के बाद समाचार लिखे जाने तक उसे बनाया जा रहा था. मंगलवार रात तक पीड़िता का शव भागलपुर पहुंचने की संभावना है. इधर, मौत की खबर मिलते ही पूरा भागलपुर एक बार फिर शोकाकुल हो उठा. सोशल मीडिया से लेकर शहर की सड़कों पर लोग पीड़िता को श्रद्धांजलि देते नजर आये. दूसरी ओर मौत की खबर मिलते ही भागलपुर पुलिस प्रशासन ने पीड़िता के घर पर एक सेक्शन पुलिस और पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है.
जिला प्रशासन ने पीड़िता की माैत के बाद मुआवजे के अलावा एक लाख रुपये अतिरिक्त राहत राशि देने का प्रस्ताव भेजा है. वहीं आइजी, डीआइजी और एसएसपी ने इस मौके पर शहरवासियों से संयम और धैर्य बरतने की अपील करते हुए पुलिस जांच पर भरोसा रखने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




