जेब है खाली, तो भटकने को रहें तैयार यहां आधे किमी तक एटीएम नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2019 5:44 AM

विज्ञापन

भागलपुर : वर्मा जी रात करीब ढाई बजे फरक्का एक्सप्रेस से भागलपुर में उतरे. यात्रा के दौरान उनके पैसे खत्म हो गये थे. भोजन तक के लिए पैसा नहीं बचे थे. तेज भूख लगी थी. प्लेटफॉर्म से बाहर निकल कर पोर्टिको में पहुंचे, तो वहां उन्हें एसबीआइ का एटीएम मिला, लेकिन उसमें पैसे नहीं थे. […]

विज्ञापन

भागलपुर : वर्मा जी रात करीब ढाई बजे फरक्का एक्सप्रेस से भागलपुर में उतरे. यात्रा के दौरान उनके पैसे खत्म हो गये थे. भोजन तक के लिए पैसा नहीं बचे थे. तेज भूख लगी थी. प्लेटफॉर्म से बाहर निकल कर पोर्टिको में पहुंचे, तो वहां उन्हें एसबीआइ का एटीएम मिला, लेकिन उसमें पैसे नहीं थे.

पोर्टिको से स्टेशन चौक पर पहुंचे और बड़ी उम्मीद के साथ पर्स से एटीएम निकाला. वहां, नजर घुमाया तो उन्हें दूर-दूर तक किसी भी बैंक का एटीएम नजर नहीं आया. दुकानदारों से पूछताछ में पता चला कि चौक पर किसी भी बैंक का एटीएम नहीं है.
यह तो एक मात्र उदाहरण है. वर्मा जी की तरह ऐसे कई यात्री हैं, जिन्हें रात में एटीएम सेवाओं की जरूरत महसूस होती है, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगती है. स्टेशन चौक पर किसी भी बैंक ने एटीएम नहीं खोला है. यहां एटीएम सेवाओं के नाम पर डार्क जोन है.
आधा किमी के दायरे में एटीएम नहीं : स्टेशन चौक ही नहीं, बल्कि इसके आधा किमी दायरे में किसी भी बैंक का एक भी एटीएम नहीं है. सेंट्रल बैंक का है, तो छह माह से बंद है. वहीं पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम भी महीनों से बंद पड़ा है.
रात 10 बजे के बाद सो जाता है शहर, तो जगा रहता है स्टेशन चौक: रात 10 बजे के बाद जब शहर सो जाता है, तो इकलौता स्टेशन चौक पर ही रौनक बरकरार रहती है. पूरी रात चहल-पहल रहती है. दर्जनों ट्रेनों का ठहराव होता है और हजारों यात्रियों की आवाजाही. यहां रातभर दुकानें खुली रहती हैं. बावजूद, इसके बैंकों ने एटीएम लगाना जरूरी नहीं समझा है.
स्टेशन चौक पर रोजाना के हालात
चहल-पहल : रात में भी
खुली रहती दुकानें : स्थायी दो दर्जन
अस्थायी : 75
एटीएम : 02 (पंजाब एंड सिंध बैंक का दो-तीन माह एवं सेंट्रल बैंक का छह माह से बंद है)
स्टेशन परिसर : एक एटीएम (रात में नहीं मिलते पैसे)
विड्राल चार्ज से लेकर डेबिट कार्ड तक की फीस वसूलती बैंक, सुविधा देने में जीरो: बैंकों की ओर से विड्राल चार्ज से लेकर डेबिट कार्ड तक की फीस वसूलती है, लेकिन ग्राहकों को सेवा-सुविधा उपलब्ध कराने में जीरो है.
एटीएम की सेवा ग्राहकों की सुविधा के लिए होती है. स्टेशन चौक पर एटीएम की सेवा नहीं मिल रही है, तो यह मिसमैनेजमेंट है. इस पर कंट्रोलिंग ऑफिस से बात करेंगे और कोशिश रहेगी कि ग्राहकों को एटीएम की सुविधा मिले.
चंद्रशेखर साह, अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक, भागलपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन