अलीगंज में नहीं वसूला जा सका जुर्माना, बैरंग लौटी टीम

भागलपुर : नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद के प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ एक्शन के निर्देश पर सोमवार को आधी रात में 14 अलग-अलग टीम गठित हुई. अलीगंज संपूर्ण क्षेत्र के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में बनी टीम मंगलवार को सुबह 10 बजे मौके पर पहुंच […]
भागलपुर : नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद के प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ एक्शन के निर्देश पर सोमवार को आधी रात में 14 अलग-अलग टीम गठित हुई. अलीगंज संपूर्ण क्षेत्र के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में बनी टीम मंगलवार को सुबह 10 बजे मौके पर पहुंच गये. उन्होंने लगातार 10 परचून की दुकान पर छापेमारी कर प्रतिबंधित पॉलीथिन को मौके पर तौल कर जब्त करने लगे, तो दुकानदार आक्रोशित हो गये.
इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी ने नगर निगम के टैक्स दारोगा व कर्मचारी को वहां आने के लिए फोन भी करते रहे, लेकिन दोपहर 12.20 बजे तक कोई नहीं आया. तभी लगातार प्रतिबंधित पाॅलीथिन के पकड़े जाने पर आक्रोशित दुकानदार गोलबंद हो गये और छापेमारी दल को घेर लिया. कार्रवाई से पहले नोटिस देने, प्रतिबंधित पॉलीथिन के थोक विक्रेताओं को पकड़ने आदि मांग पर विरोध करने लगे और सड़क पर जाम लगा दिया. तभी दोपहर 12.30 बजे निगम कर्मी मनोज कुमार वहां आ गये. मगर दुकानदारों का विरोध बढ़ गया और जुर्माना नहीं देने पर अड़ गये. फिर क्या था, छापेमारी टीम आधी-अधूरी कार्रवाई किये सिर्फ प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त कर वापस लौट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




