नवगछिया में भाजपा का संगठनात्मक मंथन, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान पर फोकस

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में मौजूद कार्यकर्ता.
BJP Meeting : नवगछिया जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई. इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर विशेष ध्यान दिया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बूथ सशक्तिकरण को चुनावी जीत का आधार बताया.
BJP Meeting : नवगछिया जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण, शक्ति केंद्रों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राकेश कुमार ने मजबूत बूथ संगठन को चुनावी सफलता की कुंजी बताया.
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुई बैठक
नवगछिया जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राकेश कुमार उपस्थित रहे. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई.
बूथ सशक्तिकरण और शक्ति केंद्रों की हुई समीक्षा
बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान, शक्ति केंद्र बैठकों की समीक्षा तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए.
'मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी'
मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत का सबसे मजबूत आधार बूथ संगठन होता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों और शक्ति केंद्रों पर सक्रिय रहकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है.
प्रदेश के निर्देशों को पूरी प्रतिबद्धता से लागू करेगी जिला इकाई
जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों को जिला इकाई पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारेगी. उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभी पूरी ऊर्जा के साथ संगठन विस्तार में जुटे हुए हैं.
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा एवं बिनोद मंडल, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव एवं प्रो. गौतम, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, जिला मंत्री बासुकी मंडल एवं ममता रजक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, बेटी बचाओ प्रकोष्ठ के संयोजक अभिनंदन यादव, विधानसभा संयोजक श्रीकिशोर झा, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, दीपक भगत, बिक्रम सिंह, मुकेश मंडल, दिलीप जी, बबलू चौधरी, मंडल महामंत्री चंदन भगत, राजकुमार रजक, धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










