भागलपुर के नारायणपुर में बाबा गणिनाथ गोविंद जी का जन्मोत्सव: मधुरापुर में निकली भव्य शोभायात्रा; भजनों पर थिरके श्रद्धालु
फोटो- मधुरापुर में गणिनाथ गोविंद जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
नारायणपुर के मधुरापुर बाजार में संत शिरोमणि श्री गणिनाथ गोविंद जी का जन्मोत्सव भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
नारायणपुर (भागलपुर). प्रखंड क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में शनिवार को संत शिरोमणि श्री गणिनाथ गोविंद जी के जन्मोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. समारोह की शुरुआत सुबह सात बजे शोभायात्रा के साथ हुई. श्रद्धालुओं ने पैदल नगर भ्रमण किया और इस दौरान कुल देवता बाबा गणिनाथ के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा. शोभायात्रा में शामिल लोग डीजे और भांगड़े की धुन पर थिरकते नजर आए.
शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बाबा गणिनाथ सेवा ट्रस्ट, नारायणपुर की ओर से आयोजित समारोह में नारायणपुर समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग सपरिवार शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने बाबा गणिनाथ गोविंद जी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.
पूजन और भंडारे का हुआ आयोजन
शोभायात्रा के बाद निजी कॉम्प्लेक्स में सुबह नौ बजे कुल देवी-देवताओं का पूजन किया गया. दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरण
आयोजकों के अनुसार शाम चार बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम सह विशिष्ट अतिथियों का संबोधन होगा. शाम छह बजे आरती के बाद कलाकार मिथुन महुआ और महिला कलाकारों की ओर से जागरण की प्रस्तुति दी जाएगी. रात्रि आठ बजे सामाजिक मिलन सह भोज का आयोजन किया जाएगा.
आयोजन की सफलता में समाज के लोगों की सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र साह, मुन्ना गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, संजय कुमार (बबलू), हरिश्चंद्र साह और अजीत साह सहित समाज के अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए भवानीपुर पुलिस दलबल के साथ मौजूद रही.
भक्ति और सामाजिक एकजुटता का दिखा माहौल
बाबा गणिनाथ गोविंद जी के जन्मोत्सव को लेकर मधुरापुर बाजार में पूरे दिन उत्सवी माहौल बना रहा. शोभायात्रा, पूजा-अर्चना, भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए