बीएयू को मिला प्रतिष्ठित यूट्यूब क्रिएटर अवार्ड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सबौर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय को क्रिएटर अवार्ड मिला है. गूगल द्वारा स्वामित्व प्राप्त यू टूयूब क्रिएटर अवार्ड के तहत सिल्वर बटन प्रदान किया गया है. इस आशय कि जानकारी देते हुए प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ आरके सोहाने ने बताया कि इस अवार्ड का विवि के लिए बड़ा महत्व है. क्योंकि यहां से कृषि प्रसार […]
विज्ञापन
सबौर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय को क्रिएटर अवार्ड मिला है. गूगल द्वारा स्वामित्व प्राप्त यू टूयूब क्रिएटर अवार्ड के तहत सिल्वर बटन प्रदान किया गया है. इस आशय कि जानकारी देते हुए प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ आरके सोहाने ने बताया कि इस अवार्ड का विवि के लिए बड़ा महत्व है. क्योंकि यहां से कृषि प्रसार के लिए बनायी गयी गुणवत्ता युक्त फिल्में देख कर दुनिया भर के करोड़ों लोग लाभान्वित हुए.
इसकी पुष्टि रियल टाइम डाटा के आधार पर गूगल यूट्यूब कर रहा है. बेहतर और वैज्ञानिक तरीके से खेती कैसे करें इस विषय पर अच्छे वीडियो कंटेंट की कमी की भरपाई बीएयू निरंतर कर रहा है. शनिवार को विवि के मिनी सभागार में कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में अवार्ड का लोकार्पण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










