भागलपुर : फीस वृद्धि को लेकर टीएमबीयू में बीएड के छात्रों ने किया हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : बीएड कॉलेजों में फीस को लेकर छात्रों का विरोध लगातार जारी है. गुरुवार को टीएमबीयू में एसकेएम कॉलेज शंभुगंज बांका के छात्रों ने हंगामा किया. विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. कुलपति कार्यालय जाने वाले रास्ते पर धरना पर बैठ गये. मामले को लेकर कुलपति ने छात्र-छात्रों को बुलाकर कार्यालय में बात की. […]
विज्ञापन
भागलपुर : बीएड कॉलेजों में फीस को लेकर छात्रों का विरोध लगातार जारी है. गुरुवार को टीएमबीयू में एसकेएम कॉलेज शंभुगंज बांका के छात्रों ने हंगामा किया. विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. कुलपति कार्यालय जाने वाले रास्ते पर धरना पर बैठ गये. मामले को लेकर कुलपति ने छात्र-छात्रों को बुलाकर कार्यालय में बात की. छात्रों ने कुलपति को बताया कि कॉलेज में संसाधन का अभाव है. इसके बाद भी कॉलेजों के द्वारा मनमाना फीस वसूला जा रहा है.
छात्रों ने उन कॉलेजों पर कार्रवाई करते हुए फीस कम करने की मांग की. कुलपति प्रो लीला चंद्र साहा ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को लेकर कॉलेजों को निर्देश दिये गये हैं. बीएड छात्र संघ के नेता अभिषेक तिवारी, आशुतोष शरण, रमेश कुमार, राहुल कुमार आदि छात्रों ने बताया कि छात्रों के हंगामे के बाद अब तक कई कॉलेजों ने फीस में कटौती की है, लेकिन विवि प्रशासन उन कॉलेजों पर फीस वृद्धि को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.
बीएड फेल छात्र ने लगाया भेदभाव का आरोप
पूरनमल बाजोरिया बीएड कॉलेज के कुछ फेल छात्र गुरुवार को टीएमबीयू पहुंचे थे. छात्रों ने बताया कि 15 छात्रों में ऐसे छात्र थे, जिन्हें चार नंबर आये थे. विवि ने उन छात्रों को कॉपी जांच करने के बाद पास कर दिया. जिन छात्रों को एक या दो नंबर कम मिले थे. विवि ने उन छात्रों को पास नहीं किया. छात्रों ने विवि पर भेदभाव करने का आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










