सुलतानगंज बीडीओ पर होगी अनुशासनिक कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जिला लोक शिकायत पदाधिकारी ने डीएम को भेजा पत्र, प्रखंड नियोजन इकाई की बैठक बुलाने की थी जिम्मेदारी भागलपुर : जिला लोक शिकायत पदाधिकारी रमण कुमार वर्मा ने प्रोन्नत मध्य विद्यालय रधुचक कटहरा पंचायत, सुलतानगंज के पुराना भवन तोड़कर राशि के खर्च में गड़बड़ी के मामले में प्रखंड विकास पदाधिकरी सुलतानगंज के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई […]
विज्ञापन
जिला लोक शिकायत पदाधिकारी ने डीएम को भेजा पत्र, प्रखंड नियोजन इकाई की बैठक बुलाने की थी जिम्मेदारी
भागलपुर : जिला लोक शिकायत पदाधिकारी रमण कुमार वर्मा ने प्रोन्नत मध्य विद्यालय रधुचक कटहरा पंचायत, सुलतानगंज के पुराना भवन तोड़कर राशि के खर्च में गड़बड़ी के मामले में प्रखंड विकास पदाधिकरी सुलतानगंज के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की है.
इस बारे में लोक शिकायत पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है. लोक शिकायत ने बीडीओ सुलतानगंज को निर्देश देकर प्रखंड नियोजन इकाई की बैठक कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा था, इसके बावजूद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया.
लोक शिकायत का निर्देश
लोक शिकायत पदाधिकारी ने सुलतानगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को संबंधित मामले में शिक्षक पर अनुशासनिक कार्रवाई करने का आदेश पारित किया था. मगर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कार्रवाई के प्राधिकृत प्राधिकार प्रखंड नियोजन इकाई की बैठक नहीं बुलायी. इकाई अध्यक्ष प्रखंड के प्रमुख की अध्यक्षता में बैठक नहीं बुलवाया. उनके स्तर पर 20 नवंबर 2018 को डीइओ को सूचित किया कि जर्जर भवन तोड़कर 43 हजार रुपये में से 15600 का खर्च निगरानी समित के अध्यक्ष की सहमति से हुआ. 25 सितंबर 2018 को अवशेष राशि 27400 रुपये विद्यालय के खाता में जमा करा दिया गया. आगे की बैठक को लेकर डीइओ से मार्गदर्शन मांगा गया. इस साल 12 फरवरी को प्रमंडलीय आयुक्त के रिमांड आदेश के तहत नियोजन इकाई की बैठक को बुलाने के लिए बीडीओ सुलतानगंज को कहा गया, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










