भुगतान मामले में चार प्रखंड के बीडीओ से शोकॉज

भागलपुर : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों को भुगतान हेतु कोषागार में निकासी नहीं किये जाने को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को पीरपैंती, बिहपुर ,इस्माइलपुर और रंगरा चौक के प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है. चारों प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखे पत्र में जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा […]
भागलपुर : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों को भुगतान हेतु कोषागार में निकासी नहीं किये जाने को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को पीरपैंती, बिहपुर ,इस्माइलपुर और रंगरा चौक के प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है. चारों प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखे पत्र में जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा है कि 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण दें.
पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना प्रथम चरण के अंतर्गत चयनित लाभुकों को भुगतान हेतु कोषागार से निकासी की राशि शून्य है,जो साथ ही द्वितीय चरण का प्रतिवेदन भी आपका सम्प्रति शून्य ही है. पत्र में यह भी कहा गया है कि आपके द्वारा सरकार के महत्वाकांक्षी योजना में घोर उपेक्षा पूर्ण रवैया को प्रदर्शित करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










