भागलपुर : 20 टन तक लोड वाले ट्रक रसीद दिखाकर पार कर सकेंगे सेतु

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर अंडरलोड वाहनों को रोकने और ओवरलोड वाहनों को पैसे लेकर पास करने का आरोप लगाकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद एसएसपी द्वारा नियमों में तब्दीली की गयी है. एसएसपी ने इस बाबत नया आदेश जारी करते हुए कहा कि अब 20 टन तक लोड वाहन विक्रमशिला सेतु पार कर सकेंगे. […]
भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर अंडरलोड वाहनों को रोकने और ओवरलोड वाहनों को पैसे लेकर पास करने का आरोप लगाकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद एसएसपी द्वारा नियमों में तब्दीली की गयी है. एसएसपी ने इस बाबत नया आदेश जारी करते हुए कहा कि अब 20 टन तक लोड वाहन विक्रमशिला सेतु पार कर सकेंगे.
पार करने के दौरान विक्रमशिला सेतु के दोनों ओर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को पार करने की तिथि में ही निर्गत किये गये धर्मकांटा की रसीद दिखानी होगी. जिस रसीद में 20 टन तक का लोड होगा, केवल उन्हें ही विक्रमशिला सेतु पार करने की इजाजत मिलेगी. इसके लिये तीन जगहों पर चेक प्वाइंट भी बनाये गये हैं.
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अब विक्रमशिला सेतु पार करने के लिये ट्रकों के लोड के मानक को उनके चक्के से नहीं तय किया जायेगा. जिन छह से अधिक चक्का वाले ट्रकों को विक्रमशिला सेतु पार करना है, उन्हें बनाये गये तीन चेकप्वाइंट पर उसी तिथि को निर्गत धर्मकांटा की रसीद दिखाना होगा.
ट्रक और लोड मिलाकर 20 टन से कम भार होने पर ही उन्हें विक्रमशिला सेतु पार करने की इजाजत मिलेगी. एसएसपी ने बताया कि इस बाबत नवगछिया एसपी से भी बात की गयी है. जिसे नवगछिया की तरफ प्रतिनियुक्त पदाधिकारी भी इसकी जांच करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










