भागलपुर : भागलपुर-लैलख के बीच दोहरीकरण लाइन पर सिग्नल लगाने का काम शुरू

भागलपुर : भागलपुर-लैलख के बीच दोहरीकरण लाइन पर सिग्नल लगना शुरू हो गया है. इससे पहले ट्रैक चेंजिंग प्वाइंट का काम पूरा किया गया है. सिग्नल लगाने के लिए रविवार को दोपहर 12 बजे से 6.30 बजे शाम तक मेगा ब्लॉक लिया गया. इस दौरान चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं, तो वहीं साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी भागलपुर […]
भागलपुर : भागलपुर-लैलख के बीच दोहरीकरण लाइन पर सिग्नल लगना शुरू हो गया है. इससे पहले ट्रैक चेंजिंग प्वाइंट का काम पूरा किया गया है. सिग्नल लगाने के लिए रविवार को दोपहर 12 बजे से 6.30 बजे शाम तक मेगा ब्लॉक लिया गया. इस दौरान चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं, तो वहीं साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी भागलपुर से लौट गयी. जमालपुर-मालदा इंटरसिटी ढाई घंटे व गया-हावड़ा आधे घंटे फंसी रही. एनआइ का काम मंगलवार तक चलेगा.
रेलवे आधिकारी के अनुसार 14 फरवरी तक दोहरीकरण लाइन ट्रेनों के परिचालन के लिए पूरी तरह से तैयार हो जायेगा. दानापुर से चलकर साहिबगंज जाने वाली इंटरसिटी को पहले 13 तक भागलपुर तक चलाने का निर्देश था, लेकिन एनआइ वर्क की अवधि बढ़ने से यह 14 तक भागलपुर तक ही रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










