पत्नी को बच्चों के साथ छोड़ा प्रेमिका संग कर ली शादी
Updated at : 08 Feb 2019 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : प्रेमिका से शादी रचायी. दो बेटी भी उन्हें है. अब पत्नी को पति ने अपनी दो बेटियों के साथ घर से भगा दिया. रोती-बिलखती पत्नी अपनी दोनों बेटियों को लेकर दर-दर भटक रही है. बुधवार से ही वह समाहरणालय में पदाधिकारियों से मिलने का इंतजार कर रही थी. गुरुवार को वह डीएम के […]
विज्ञापन
भागलपुर : प्रेमिका से शादी रचायी. दो बेटी भी उन्हें है. अब पत्नी को पति ने अपनी दो बेटियों के साथ घर से भगा दिया. रोती-बिलखती पत्नी अपनी दोनों बेटियों को लेकर दर-दर भटक रही है. बुधवार से ही वह समाहरणालय में पदाधिकारियों से मिलने का इंतजार कर रही थी. गुरुवार को वह डीएम के दरबार में गुहार लगाने पहुंची. ससुराल से बेदखल किये जाने के कारण उनकी बेटियों का स्कूल भी छूट गया है. जो कपड़े पहन कर तीनों मां-बेटी घर से बाहर निकली है, पिछले कई दिनों से उसी में है.
यह घटना पीरपैंती के राजगांव पंचायत अंतर्गत हरला गांव की है. महिला बबिता देवी ने बताया कि उनके पति उमाकांत उपाध्याय के पुत्र प्रियांशु उपाध्याय हैं. वह दिल्ली में काम करते हैं. वर्ष 2015 तक उन्होंने उसे दिल्ली में साथ ही रखा था. फिर पीरपैंती भेज दिया और इस बीच उसने पूर्णिया के रानीपतरा स्थित एक स्कूल में काम करनेवाली लड़की के साथ शादी कर ली. इसके बाद से उसे ससुराल में कोई देखना नहीं चाहते थे. इस मामले में उन्होंने मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




