भागलपुर : डीएम ने किया जागरूक, कहा : बच्चे वाहन चलायेंगे, तो अभिभावकों को भी जुर्माना

भागलपुर : 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई. जिले के पदाधिकारी व जन प्रतिनिधियों ने बाइक चलाते समय हेलमेट टाउन हॉल में एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती, मेयर सीमा साहा, जिप अध्यक्ष टुनटुन […]
भागलपुर : 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई. जिले के पदाधिकारी व जन प्रतिनिधियों ने बाइक चलाते समय हेलमेट टाउन हॉल में एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती, मेयर सीमा साहा, जिप अध्यक्ष टुनटुन साहा, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार ओझा, डीटीओ राजेश कुमार और डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने हॉल में मौजूद 500 लोगों को युवाओं को बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलायी.
युवतियों ने हेलमेट पहनकर मार्च निकाला : मौके पर स्काउट गाइड एसडीआरएफ समेत कई संगठन से जुड़े सदस्य व स्कूली बच्चों ने मार्च निकाला. मौजूद थे. साथ साथ युवतियों ने हेलमेट पहनकर मार्च निकाला. टाउन हॉल में एसडीआरएफ गणेश ओझा ने दुर्घटना से बचाव का डेमो दिया.
विष्णु खेतान ने पंपलेट बांटे. जिला परिषद अध्यक्ष ने सीट बेल्ट बांधने की अपील की. जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 2019 का आयोजन हुआ. स्कूलों में सड़क सुरक्षा के प्रावधानों व नियमों के अनुपालन के लिए शपथ दिलायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










