भागलपुर : ट्रेन रोकी, बस का शीशा तोड़ा, बैंक कराया बंद

भागलपुर : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) अध्यक्ष उपेंद्रकुशवाहा के दो दिन पूर्व पुलिस लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल होने के विरोध में पार्टी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भागलपुर बंद कराया. सड़क पर उतरे रालोसपा को राजद व हम के कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिला. बंद समर्थकों ने विक्रमशिला एक्सप्रेस को […]
भागलपुर : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) अध्यक्ष उपेंद्रकुशवाहा के दो दिन पूर्व पुलिस लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल होने के विरोध में पार्टी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भागलपुर बंद कराया. सड़क पर उतरे रालोसपा को राजद व हम के कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिला. बंद समर्थकों ने विक्रमशिला एक्सप्रेस को रोक दिया. साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस नाथनगर में रुकी रही.
ट्रेन रोकने की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार पहुंचे और सभी को इंजन से हटवाया. लोहिया पुल पर बंद समर्थकों ने जम कर उत्पाद मचाया. जाम से बच कर निकलने की कोशिश करने वाले वाहनों पर बंद समर्थकों ने डंडा चलाया. बांका जा रही बस का शीशा तोड़ा, तो मोटरसाइकिल वालों के दुर्व्यवहार किया .
पटल बाबू रोड में दुकानें बंद करायी. कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक और मुख्य बाजारों की दुकानें को भी जबरन बंद कराया. इस दौरान दुकानदारों से नोक-झोंक तक हो गयी. दो से तीन घंटे तक बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. दोपहर बाद बाजार की स्थिति सामान्य हुई.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




