bhagalpur news. दारोगा के घर में चोरी मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

भीखनपुर स्थित एक दारोगा के घर में चोरी मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है

विज्ञापन

भीखनपुर स्थित एक दारोगा के घर में चोरी मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना को लेकर इशाकचक पुलिस जांच शुरू कर दी है. दारोगा के बेटे सन्नी कुमार ने कहा कि घटना बीते मंगलवार दोपहर की है. घटना के दौरान वह बाथरुम में थे, इसी दौरान शोर होने पर बाहर निकल कर देखा तो चोर मेरा गुल्लक तोड़ दिया और देखते ही चोर फरार हो गया. बाद में पता चला कि गुल्लक के साथ घर से चांदी का पायल समेत करीब एक लाख का सामान गायब है. ममाले की जांच के लिए इशाकचक थाना की पुलिस घर पहुंची थी. करीब दो घंटे से अधिक समय तक सीसीटीवी खंगालने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. इशाकाचक के प्रभारी थानेदार रोशन कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन