भागलपुर : घर में फटा अवैध मिनी एलपीजी सिलिंडर, विस्फोट से ढही दो घरों की दीवार, 10 लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 6:48 AM
भागलपुर : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज के बेली घाट रोड स्थित काली स्थान के समीप बसंत पंडित के घर में रविवार सुबह अचानक हुए एलपीजी सिलिंडर विस्फोट से पूरा मोहल्ला दहल गया. विस्फोट इतना जोरदार था कि धमाके से आसपास के दो घरों के दीवार गिर गया. वहीं पूरे घर में दर्जनों दरार पड़ […]
भागलपुर : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज के बेली घाट रोड स्थित काली स्थान के समीप बसंत पंडित के घर में रविवार सुबह अचानक हुए एलपीजी सिलिंडर विस्फोट से पूरा मोहल्ला दहल गया. विस्फोट इतना जोरदार था कि धमाके से आसपास के दो घरों के दीवार गिर गया. वहीं पूरे घर में दर्जनों दरार पड़ गये.
घटना में कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें एक दस वर्षीय छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गया है. सभी घायलों को इलाज के लिये मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार सुबह दस बजे की है जब साहेबगंज स्थित बेली घाट रोड में काली स्थान के समीप मुख्य बाजार में कपड़ा दुकान में काम करने वाले बसंत पंडित के घर में पांच किलो के अवैध सिलिंडर के धमाके से मोहल्ला दहल गया.
विस्फोट बसंत पंडित के घर में किराये पर रहने वाले निजी शिक्षक संतोष शर्मा के कमरे में हुआ. संतोष शर्मा की पत्नी रूपम कुमारी ने बताया कि रविवार सुबह जब वह खाना बनाने की तैयारी कर रही थी तो उन्हें इस्तेमाल किये जाने वाले पांच किलो वाले सिलिंडर में हुए लीकेज का पता चला.
जिसके बाद उन्होंने अपने पति संतोष शर्मा को साहेबगंज के ही पिताम्बर चौक स्थित सरोज नामक व्यक्ति के दुकान में सिलिंडर ठीक कराने और रिफिलिंग के लिये भेज दिया. दुकान संचालक ने चार सौ रुपये लेकर लीकेज को ठीक कर उसमें तीन किलो गैस भर दिया. घर लाने के बाद करीब दस बजे रूपम कुमारी ने खाना बनाने के लिये जैसे ही गैस जलाया तो पूरे सिलिंडर में आग पकड़ लिया और आग की उंची लपटें उठने लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










