नवगछिया : दियारा में होगा संयुक्त ऑपरेशन सीमाओं पर रहेगी विशेष नजर
Updated at : 25 Jan 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

नवगछिया : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार को नवगछिया एसपी कार्यालय में सीमावर्ती पांच जिलों के एसपी और पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती, नवगछिया एसपी निधि रानी, खगड़िया एसपी मीनू कुमारी, मधेपुरा एसपी संजय कुमार, कटिहार एसपी विकास कुमार, नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, भागलपुर के सिटी […]
विज्ञापन
नवगछिया : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार को नवगछिया एसपी कार्यालय में सीमावर्ती पांच जिलों के एसपी और पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती, नवगछिया एसपी निधि रानी, खगड़िया एसपी मीनू कुमारी, मधेपुरा एसपी संजय कुमार, कटिहार एसपी विकास कुमार, नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, भागलपुर के सिटी डीएसपी, उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ और पांचों जिले के इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष शामिल हुए.
साझा की गयी अपराधियों की सूची
बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए रणनीति तैयार की गयी. नवगछिया एसपी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय अपराधी जो चुनाव के दौरान क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न कर सकते हैं, उनकी सूची सभी जिलों से साझा की गयी. सीमा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों को भी चिह्नित किया जा रहा है.
दियारा के बूथों पर सुरक्षा की हुई समीक्षा
नवगछिया एसपी ने बताया कि पुलिस जिले के दियारे का अधिकांश भाग सीमा क्षेत्र है. दियारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदान के लिए बूथ हैं. उन बूथों पर पहुंचने के रास्ते और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गयी. दियारा इलाके में बूथों की सुरक्षा के लिए किस तरह सेक्टर बनाये जायें, इस पर भी विचार विमर्श किया गया.
एसपी ने कहा कि नवगछिया का अधिकांश भाग दियारा इलाका है, जहां आपरधी शरण लेते हैं. दियारा इलाके और नदी क्षेत्र में सीमावर्ती जिले की पुलिस से समन्वय स्थापित कर संयुक्त कांबिंग ऑपरेशन चलाया जायेगा. हर हाल में शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस कृतसंकल्पित है.
बढ़ाये जायेंगे चेकपोस्ट : चुनाव के मद्देनजर मद्यनिषेध के लिए चेकपोस्ट बढ़ाये जायेंगे. इसके लिए सभी सीमावर्ती क्षेत्र के एसडीपीओ को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये हैं.
पांच फरवरी को एसडीपीओ व थानाध्यक्ष स्तर पर होगी बैठक
एसपी निधि रानी ने बताया कि चुनाव की तैयारी को लेकर एसपी स्तर पर बैठक कर ली गयी है. पांच फरवरी को सीमावर्ती जिले के एसडीपीओ व थानाध्यक्षों की बैठक नवगछिया में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




