भागलपुर : भोलानाथ ओवी को रेलवे की मंजूरी, डीपीआर की तैयारी
Updated at : 07 Jan 2019 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : जाम का कारण और इसका निदान तलाशने भागलपुर पहुंचे पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृतलाल मीणा ने कहा कि भोलानाथ पुल के नक्शे को रेलवे से स्वीकृति मिल गयी है. पुल निर्माण निगम से भी जल्द ही डीपीआर बना कर भेजने काे कह दिया गया है. विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल के […]
विज्ञापन
भागलपुर : जाम का कारण और इसका निदान तलाशने भागलपुर पहुंचे पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृतलाल मीणा ने कहा कि भोलानाथ पुल के नक्शे को रेलवे से स्वीकृति मिल गयी है.
पुल निर्माण निगम से भी जल्द ही डीपीआर बना कर भेजने काे कह दिया गया है. विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. जल्द ही इसके लिए भू-अर्जन होगा. इसके आस-पास इंफ्रास्ट्रक्चर की बेहतरी के लिए कार्य किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि भागलपुर में वाहनों का दबाव अधिक है. फरक्का के कारण वाहनों का दबाव बढ़ा है. सबका सहयोग चाहिए. मौके पर उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने का भी निर्देश दिया. प्रधान सचिव डीआरडीए सभागार में रविवार को जाम की समस्या पर समीक्षात्मक बैठक कर रहे थे.
मीणा ने बताया कि लोहिया पुल (उल्टा पुल) संशय की स्थिति बनी थी कि इसकी मरम्मत कौन करायेगा. एनएच करायेगा या रेलवे या फिर पुल निर्माण निगम. यह संशय दूर हो चुका है. लोहिया पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी अब पथ निर्माण विभाग को सौंप दी गयी है. साथ ही प्राक्कलन बना कर भेजने का भी निर्देश दिया गया है.
लोहिया पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी एनएच से छीन पथ निर्माण विभाग को सौंपी, डीपीआर बनाने का निर्देश
विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल के लिए जमीन अधिग्रहण की शुरू हुई प्रक्रिया, जल्द ही होगा भू-अर्जन
भागलपुर से पीरपैंती तक एनएच-80 की रोड होगी 10 मीटर चौड़ी
258.41 करोड़ से बनेगा घोघा-पंजवारा रोड, टेंडर फाइनल, अगले माह से शुरू होगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




