भागलपुर : शहर से हवाई जहाज भी उड़ेगा एम्स की भी होगी स्थापना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2018 7:35 AM
विज्ञापन
भागलपुर : पांच दिवसीय भागलपुर महोत्सव 2018 के 13वें सांस्कृतिक समारोह का टाउन हॉल में बुधवार को रंगारंग आगाज हुआ. सभा को संबोधित करते हुए राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि एम्स की स्थापना के लिए जमीन की तलाश की जा रही है. हवाई सेवा के लिए भी प्रयास चल रहा […]
विज्ञापन
भागलपुर : पांच दिवसीय भागलपुर महोत्सव 2018 के 13वें सांस्कृतिक समारोह का टाउन हॉल में बुधवार को रंगारंग आगाज हुआ. सभा को संबोधित करते हुए राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि एम्स की स्थापना के लिए जमीन की तलाश की जा रही है. हवाई सेवा के लिए भी प्रयास चल रहा है. साथ ही बूढ़ानाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग को पत्र भेजा गया है. उन्होंने कहा कि भागलपुर का विकास हर हाल में होकर रहेगा. कई काम पूरे हो चुके हैं, शेष योजनाएं जल्द धरातल पर दिखेगी.
कोसी नदी पर बोगीबील पुल से भी लंबा पुल बनेगा
भागलपुर के पूर्व सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वर्तमान हवाई अड्डे से कॉमर्शियल वायुसेवा के लिए उड्डयन मंत्रालय ने बहुत पहले स्वीकृति दे दी है. इसकी चिट्ठी भी मैं नागरिक विकास समिति को उपलब्ध करा दूंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वायु सेवा शुरू करने को लेकर बात हुई है. जल्द ही इसकी सौगात मिलेगी.
उन्होंने कहा कि एम्स और वायुयान सेवा का फायदा कोसी, सीमांचल, पूर्व बिहार समेत झारखंड के लोगों को मिलेगा. वीरपुर से बिहपुर तक एनएच में आने वाले कोसी नदी पर असम के बोगीबील पुल से भी लंबा पुल बनेगा. मंच पर सभी आसीन अतिथियों ने सभा को संबोधित किया. इससे पहले समारोह का उद्घाटन दीप जला कर बिहार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, मेयर सीमा साह डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, भागलपुर महोत्सव संचालन समिति के अध्यक्ष मो जियाउर रहमान, एसएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ अर्चना ठाकुर, शिक्षाविद राजीवकांत मिश्रा, डॉ रतन मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय व मिसेज इंडिया इंटरनेशनल नेहा गुप्ता व अन्य ने किया. उद्घाटन समारोह सत्र में मंच संचालन कर रहे रमण कर्ण ने कार्यक्रम में शरीक हुए मंत्री व पूर्व सांसद से शहर के विकास के लिए कई मांगें भी रखी.
इनमें जिले के पर्यटन स्थलों, मंजूषा व कला का विकास, ऑडिटोरियम, विक्रमशिला महाविहार का विकास, स्मार्ट सिटी का क्रियान्वयन, जयप्रकाश उद्यान का विकास, उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना व विमान सेवा की शुरुआत है.
मौके पर भागलपुर महोत्सव संचालन समिति की उपाध्यक्ष विजया मोहिनी व सत्यनारायण प्रसाद, सचिव डॉ संजय कुमार निराला, संगठन सचिव आनंद श्रीवास्तव, सह संगठन सचिव डॉ तबरेज अख्तर खान, नरेश प्रसाद साह, अनुराग सिंह, हरविंदर सिंह, रमण साह, संतोष कुमार, राकेश रंजन केसरी, चंद्रशेखर राय, पंकज किशोर सिंह, राजेंद्र ठाकुर समेत सभी सदस्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










