नाथनगर : अवैध कनेक्शन, पाइप भी है लिकेज बोरिंग नहीं देता पानी, ठंड में जल संकट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2018 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

नाथनगर : कई वार्डों में इनदिनों भारी जल संकट है.पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. वार्ड संख्या एक से सात तक के सीटी लेन, चंपानगरतांती टोला लेन, बैरम तांती लेन, हकीम साह मोहल्ला लेन, मोहर मिश्रा लेन, मस्जिद लेन में जल संकट है. जर्जर पाइप गंदा पानी दे रहे […]
विज्ञापन
नाथनगर : कई वार्डों में इनदिनों भारी जल संकट है.पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. वार्ड संख्या एक से सात तक के सीटी लेन, चंपानगरतांती टोला लेन, बैरम तांती लेन, हकीम साह मोहल्ला लेन, मोहर मिश्रा लेन, मस्जिद लेन में जल संकट है.
जर्जर पाइप गंदा पानी दे रहे हैं, तो कहीं पुराने बोरिंग पानी देने में हाफ रहे हैं. जनता पानी के लिए इधर-उधर भटक रही है. जिम्मेदार खामोश बैठे हैं. पार्षदों ने इसका दोष पैन इंडिया पर मढ़ा है.
पार्षदों ने कहा कि पैन इंडिया ने पानी देने की जिम्मेदारी तो ली है, लेकिन वह खरा नहीं उतर रही है. पूरी व्यवस्था चौपट कर दी है. जगह-जगह कनेक्शन देने के नाम पर सड़क काट कर छोड़ दिया, जिससे चलने में काफी परेशानी हो रही है. जगह-जगह लीकेज से काफी पानी सड़क पर बह जाता है.
पाइप में लीकेज से गंदा पानी उसमें चला जाता है. वार्ड 06 के पार्षद पंकज कुमार ने बताया कि जो बोरिंग है वह 60 साल पुराना है. अवैध कनेक्शन ज्यादा है. लोग मोटर लगा के पानी खींच लेते हैं, जिससे सामान्य कनेक्शन वालों तक पानी नहीं पहुंच पाता है.
बोरिंग से चंपानगर, हसनाबाद, विषहरी स्थान चौक, कस्बा, अनाथालय रोड में पानी की आपूर्ति की जाती है. वार्ड संख्या 04 के पार्षद प्रतिनिधि पप्पू यादव ने बताया कि बहुत दिनों से बाबूटोला बोरिंग में गड़बड़ी थी, जिससे पानी की समस्या थी.
अपने स्तर से तत्काल चालू करवा कर बाबूटोला, मिश्रीचक मोहल्ले में पानी की समस्या को दूर किया.वार्ड 02 की पार्षद सोफिया होमेरा ने बताया कि वार्ड में पानी की गंभीर समस्या है.
लोग प्राइवेट बोरिंग से पानी ले रहे हैं. वार्ड में एक बोरिंग है, जिससे पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो सकती है. जल आपूर्ति के लिए जो पाइप है वह अंग्रेजों के जमाने की है. कई जगह पाइप क्षतिग्रस्त हो चुका है.
पैन इंडिया से बहुत बार गुजारिश की गयी, लेकिन कोई व्यवस्था आज तक नहीं हो पायी.वार्ड 03 के पार्षद गुलाम सरवर ने बताया कि पूरे मोहल्ले में पानी की समस्या है. लोग अवैध रूप से सरकारी पाइप में मोटर लगा पानी खींच लेते हैं.वार्ड 05 की पार्षद फरहाना ने बताया कि पानी की गंभीर समस्या है.
भागलपुर : वाटर वर्क्स के चालू इंटकवेल में पानी कम, आधे शहर में वाटर सप्लाई आधी
भागलपुर : वाटर वर्क्स के चालू इंटकवेल में पानी कम, आधे शहर में वाटर सप्लाई आधी
भागलपुर : बरारी वाटर वर्क्स स्थित दो में से एक इंटकवेल ठप होने के बाद जलापूर्ति का बोझ दूसरे इंटकवेल पर पड़ गया है. वहीं दूसरे इंटकवेल के चार में से दो मोटर पंप चल रहे हैं. चालू इंटकवेल तक सूख रही गंगानदी का पानी कम मात्रा में पहुंच रहा है. बुधवार को दोनों पंप से काफी कम मात्रा में पानी बरारी वाटर वर्क्स में बनाये गये तालाब तक पहुंचाये गये.
इस कारण शहर के 12 वार्डों में जलापूर्ति आधे समय के लिये हुई. पानी कम मिलने के कारण आधे शहर में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है. सामान्य दिनों में वाटर वर्क्स से राेजाना 12 वार्डों में 38 लाख गैलन की आपूर्ति दोनों इंटकवेल के सहारे की जाती थी.
सात में से पांच मोटर पंप ठप, दो पर लोड बढ़ा : बरारी वाटर वर्क्स के दोनों इंटकवेल को मिला कर 7 मोटर पंप है. पहला इंटकवेल के तीन मोटर डेढ़ माह से बंद है. वहीं दूसरे इंटकवेल में लगे चार मोटरपंप में दो ही चालू है. दोनों मोटरों को बारी बारी से 24 घंटे चलाया जा रहा है. सात की जगह चार मोटरों पर लोड बढ़ने से यह काफी गर्म हो रहा है.
इंटकवेल तक पानी पहुंचाने की प्रक्रिया धीमी
यहां काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि दोनों इंटकवेल तक गंगा का पानी पहुंचाने के लिए नालानुमा चैनल का निर्माण हो रहा है. पीपलीघाम घाट से चैनल बनाकर दोनों इंटकवेल तक पानी पहुंचाया जायेगा.
लेकिन बुधवार तक काम पूरा नहीं हो पाया. बरारी वाटर वर्क्स में कार्यरत इंजीनियरों ने बताया कि दोनों इंटकवेल के सामने गंगा नदी के तल में इस वर्ष तीन फीट गाद जमा हो गया है. गहराई नहीं रहने से यहां पर पानी की कमी हो गयी है. समय के साथ साथ जलस्तर कम होता जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




