भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना, केंद्र व राज्य सरकार को बताया जनविरोधी

Updated at : 28 Nov 2018 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना, केंद्र व राज्य सरकार को बताया जनविरोधी

कहलगांव : केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड व अंचल मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार सरकार को हर मोर्चे पर विफलता के लिए जमकर कोसा. सदस्यों ने कहा कि दोनों सरकार पूंजीपतियो के लिए काम कर रही […]

विज्ञापन
कहलगांव : केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड व अंचल मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार सरकार को हर मोर्चे पर विफलता के लिए जमकर कोसा. सदस्यों ने कहा कि दोनों सरकार पूंजीपतियो के लिए काम कर रही है.
आमजन की हालत खराब है. देश के अन्नदाता संकट में हैं. धरना समाप्ति के बाद भाकपा के अंचल मंत्री राजेंद्र कुमार की अगुवाई में छोटे लाल, हरिमोहन मंडल, शिवपूजन मंडल, सुरेश प्रसाद ने 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा.
गोपालपुर. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस्माइलपुर अंचल परिषद की ओर से मांगों को लेकर इस्माइलपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय में मंगलवार की दोपहर धरना व प्रदर्शन कर बीडीओ को लिखित ज्ञापन देकर तत्काल समाधान करने की मांग की. पटवारी यादव, अजय कुमार मंडल, मनोज कुमार साह, चंद्रशेखर मंडल व अनिल यादव ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. जिला परिषद सदस्य का अभिमन्यु मंडल ने सभा को संबोधित कर कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है.
पीरपैंती. प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को भाकपा कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं के निदान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. धरना को संबोधित करते हुए प्रो भोला यादव ने केंद्र व बिहार सरकार को किसान, गरीब व जनविरोधी बताते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. देव कुमार यादव ने भाजपा सरकार को जुमले की सरकार बताया. अन्य वक्ताओं में अरविंद साह, भगवान पासवान, अशोक कुमार यादव, इंद्रदेव यादव आदि ने केंद्र व राज्य सरकार की जमकर आलोचना की. राज्यपाल के नाम 12 सूत्री ज्ञापन बीडीओ की अनुपस्थिति में सीओ नागेंद्र कुमार को सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन