अवैध संबंध के कारण विवाहिता व उसके जुड़वा बच्चों की गला दबा कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2018 10:46 PM
भागलपुर : भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर गांव में विवाहिता कंचन कुमारी व उसके तीन माह के जुड़वा बच्चे (एक लड़का व लड़की ) की पति मुकेश साह, उसकी मां तथा उसके छोटे भाई की पत्नी ने गला दबा कर हत्या कर दी. ग्रामीणों के अनुसार मृतका कंचन कुमारी की गला दबा […]
भागलपुर : भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर गांव में विवाहिता कंचन कुमारी व उसके तीन माह के जुड़वा बच्चे (एक लड़का व लड़की ) की पति मुकेश साह, उसकी मां तथा उसके छोटे भाई की पत्नी ने गला दबा कर हत्या कर दी. ग्रामीणों के अनुसार मृतका कंचन कुमारी की गला दबा कर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपालपुर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उताराकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा. मृतका का मायका पूर्णिया में है. मृतका के माता-पिता व अन्य परिजन सिंघिया मकंदपुर गांव रोते -बिलखते पहुंचे और बताया कि अगस्त में मेरी पुत्री ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. कुछ दिन पूर्व ही मेरी बेटी यहां आयी थी. दामाद उसकी मां व छोटे भाई की पत्नी ने बच्चों सहित बेटी को मार दिया.
मृतका के परिजनों के अनुसार दामाद का अवैध रिश्ता उसके छोटे भाई की पत्नी से था. हालांकि, अभी तक मृतका के परिजनों ने किसी तरह का आवेदन नहीं दिया है. गोपालपुर पुलिस ने पति मुकेश साह व उसकी मां व उसके छोटे भाई की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने गोपालपुर पुलिस को वैज्ञानिक अनुसंधान करने का निर्देश दिया. इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है. गांव में इस बात की भी चर्चा है कि महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज खुद ही अपने बच्चों को मार कर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










