तीन फीडर रहे दो घंटे बंद, आज व कल निर्बाध बिजली आपूर्ति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : दुर्गापूजा को लेकर गुरुवार व शुक्रवार को निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था की गयी है. खासकर पूजा पंडाल वाले इलाके में सप्लाई पर नजर रखने को लेकर खास दिशा निर्देश जारी हुए हैं. बिजली विभाग ने बुधवार को विशेष तौर पर तीन अलग-अलग फीडर को दिन के समय दो-दो घंटे के लिए बंद करके […]
विज्ञापन
भागलपुर : दुर्गापूजा को लेकर गुरुवार व शुक्रवार को निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था की गयी है. खासकर पूजा पंडाल वाले इलाके में सप्लाई पर नजर रखने को लेकर खास दिशा निर्देश जारी हुए हैं.
बिजली विभाग ने बुधवार को विशेष तौर पर तीन अलग-अलग फीडर को दिन के समय दो-दो घंटे के लिए बंद करके दुरुस्तीकरण का काम किया. इन दो घंटों में आपूर्ति बंद रखे गये. इनमें विक्रमशिला, भीखनपुर व मायागंज फीडर रहे.
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रशासन के कंट्रोल रूम के अलावा विभाग भी कंट्रोल रूम बना रखा है. जहां पर क्यूआरटी की तर्ज पर गैंग की प्रतिनियुक्ति कर रखी है. यह गैंग किसी भी आकस्मिक सूचना पर संबंधित जगह पर पहुंचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










