भागलपुर : एक करोड़ मरीजों का इलाज करने वाले डॉ दिलीप सम्मानित

Updated at : 07 Oct 2018 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर : एक करोड़ मरीजों का  इलाज करने वाले डॉ दिलीप सम्मानित

भागलपुर : पटना में आयोजित एनएएलसीसीओएन 2018 में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भागलपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार सिंह को सम्मानित किया. सम्मान से जिले का चिकित्सक गर्व महसूस कर रहे हैं. 92 वर्षीय डॉ दिलीप कुमार सिंह आज भी पीरपैंती में अपनी सेवा दे रहे हैं. मरीज से मात्र 20 […]

विज्ञापन
भागलपुर : पटना में आयोजित एनएएलसीसीओएन 2018 में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भागलपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार सिंह को सम्मानित किया. सम्मान से जिले का चिकित्सक गर्व महसूस कर रहे हैं. 92 वर्षीय डॉ दिलीप कुमार सिंह आज भी पीरपैंती में अपनी सेवा दे रहे हैं. मरीज से मात्र 20 रुपया फीस लेकर मरीज को दवा के साथ जांच भी कर देते हैं. इलाके में लोग इनको धरती का भगवान मानते हैं. 1923 में इनका जन्म हुआ था. 1952 में इन्होंने एमबीबीएस पास किया. विदेशों में डॉ दिलीप एक जाना पहचाना नाम है.
देशवासियों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध हो इस सोच के साथ वह पीरपैती पहुंचे. 1983 में उन्होंने रूस से पोलियो की दवा मंगा मरीजों को देना आरंभ किया. इस दवा की शुरुआत भारत सरकार ने वर्ष 1994 में किया था. लेप्रोसी को लेकर इनका काम लोग आज भी याद करते है. डॉ दिलीप ने एक करोड़ से ज्यादा मरीजों को इलाज किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन