हत्या की नीयत से चलायी गोली,बाल-बाल बचा किसान

Updated at : 03 Oct 2018 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या की नीयत से चलायी गोली,बाल-बाल बचा किसान

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया मकनपुर गांव में सोमवार को देर रात अज्ञात अपराधियों ने हत्या की नियत से गोलीबारी करने का मामला प्रकाश में आया है. सिंधिया मकनपुर के शंभु शरण चौधरी ने घटना की बाबत पुलिस को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगायी. पुलिस को दिये आवेदन में […]

विज्ञापन
नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया मकनपुर गांव में सोमवार को देर रात अज्ञात अपराधियों ने हत्या की नियत से गोलीबारी करने का मामला प्रकाश में आया है. सिंधिया मकनपुर के शंभु शरण चौधरी ने घटना की बाबत पुलिस को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगायी. पुलिस को दिये आवेदन में शंभु चौधरी ने कहा कि वह अपनी बासा पर सो रहे थे.
रात में उन पर गोलीबारी की गयी. इस क्रम में वह नीचे गिर गये और बाल-बाल बच गये. अंधेरा होने के कारण वह किसी अपराधी को नहीं पहचान पाये. शंभू शरण का कहना है कि गोली का खोखा भी घटनास्थल पर था, जिसे पुलिस ने जब किया है. शंभु शरण का कहना है कि उनका किसी से ऐसा विवाद नहीं है कि कोई उनकी हत्या करने की मंशा रखता हो, लेकिन कुछ लोगों से उनकी जमीन विवाद जरूर चल रहा है. बहरहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन