यूं ही निगम नहीं बदनाम, 937 की जगह 379 कर्मियों से चल रहा काम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : क्षेत्र में विकास कार्यों की रूप रेखा तैयार करने वाले निगम के पास इसको कार्य रूप में परिणत करने के लिए कर्मियों का भारी टोटा है. हालात यह है कि, निगम में स्थायी कर्मियों के 937 सृजित पद तो हैं, लेकिन कई वर्षों से यहां कर्मियों की संख्या मात्र 379 ही हैं. वजह […]
विज्ञापन
भागलपुर : क्षेत्र में विकास कार्यों की रूप रेखा तैयार करने वाले निगम के पास इसको कार्य रूप में परिणत करने के लिए कर्मियों का भारी टोटा है. हालात यह है कि, निगम में स्थायी कर्मियों के 937 सृजित पद तो हैं, लेकिन कई वर्षों से यहां कर्मियों की संख्या मात्र 379 ही हैं. वजह है, निगम के अलग-अलग विभागों में वर्षों से स्थायी पदों पर बहाली ही नहीं की गयी.
इसका खामियाजा सीधे तौर पर शहर में निगम के अधीन होने वाले विकास कार्यों पर पड़ रहा है. इतना ही नहीं, कुछ ही दिनों में स्वच्छता निरीक्षक, रोशनी शाखा प्रभारी और जलकल अधीक्षक समेत कई अन्य विभाग के कर्मियों की भी रिटायरमेंट होनी है और ऐसे में इन विभागों से संबंधित कार्यों का भी अटकना तय है.
आधे कार्यालय कर्मियों के भरोसे काम: निगम के पास 208 पद कार्यालय कर्मी के सृजित हैं, लेकिन इनमें से मात्र 104 ही बचे हैं. वहीं स्थायी सफाई कर्मियों की संख्या 640 हैं, लेकिन अभी मात्र 208 ही स्थायी सफाई कर्मी के रूप में काम कर रहे हैं. लेकिन इनकी संख्या कई सालों से बढ़ाया ही नहीं गया है.
शहर के लोगों को स्वच्छ जल पिलाने वाले जलकल कर्मियों के पद सौ हैं, लेकिन अभी वह मात्र 67 है. जिससे जलकल कर्मियों को काम करने में परेशानी होती है. सबसे बड़ी बात यह है कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने का जिम्मा निगम ने सफाई कर्मियों को दी है. निगम में 640 स्थायी सफाई कर्मियों के पद सृजित हैं, लेकिन मात्र 208 स्थायी सफाई कर्मी बचे हैं. लेकिन इसके बाद भी विभाग बहाली प्रक्रिया नहीं कर रहा है. वहीं निगम में अस्थायी सफाई कर्मियों से निगम की सफाई व्यवस्था की जाती है.
एक के पास हैं कई विभागों का प्रभार: सबसे बड़ी बात है कि, एक विभाग के प्रभारी के पास कई विभागों का चार्ज है. जिससे काम का लोड ज्यादा हो रहा है और काम सही समय पर नहीं हो पा रहा. कई विभाग प्रभारियों के पास निगम को आय देने वाले कई विभाग का प्रभार है. सबसे बड़ी बात यह है कि, इस साल और अगले साल निगम के तीन मुख्य योजना रोशनी शाखा, जलकल और स्वच्छता शाखा प्रभारी और निरीक्षक सेवानिवृत्त हो जायेंगे. इसके बाद इससे संबंधित कामों का अटकना तय माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




