Bhagalpur News. भागलपुर हवाई अड्डा से उड़ान जल्द : राज कुमार सिंह

भागलपुर एयरपोर्ट से उड़ान जल्द.
– उच्च जाति विकास राज्य आयोग के सदस्य राज कुमार सिंह ने परिसदन में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद की प्रेस वार्ता भागलपुर : उच्च जाति विकास आयोग के सदस्य राज कुमार सिंह ने कहा कि भागलपुर एयरपोर्ट से जल्द हवाई सेवा शुरू होगी. सूबे के नये सीएम सम्राट चौधरी राज्य में विकास कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. सीएम जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं. आने वाले दिनों में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर बढ़ेगा. शुक्रवार को परिसदन में विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ प्रमंडलीय स्तर की समीक्षा बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भागलपुर व मुंगेर तेजी से विकास के काम होंगे. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सवर्ण बच्चों के लिए रहने, खाने, पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु राज्य सरकार जल्द नया निर्णय ले सकती है. इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर विचार हो रहा है. इससे पहले जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र निर्गत करने की स्थिति की समीक्षा की, उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले में अब तक 6393 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 5445 मामलों का निष्पादन किया गया है. इनमें 3404 आवेदनों को स्वीकृति मिली, जबकि 2041 आवेदन अस्वीकृत किये गये हैं. 947 आवेदन लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार और अतिक्रमण के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी. प्रेस वार्ता में भाजपा नेता अमर सिंह कुशवाहा भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




