पुल मरम्मत के दौरान पीपा पुल व स्टीमर की नहीं होगी व्यवस्था
Updated at : 24 Sep 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : विक्रमशिला पुल 28 सितंबर से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगा. आम लोगों को आने-जाने में परेशानी तो होगी, लेकिन यह कुछ दिनों की समस्या है. इसे लोग झेल लें. इसके बाद लंबे समय तक विक्रमशिला पुल सुख देगा. ये बातें रविवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ललन सिंह […]
विज्ञापन
भागलपुर : विक्रमशिला पुल 28 सितंबर से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगा. आम लोगों को आने-जाने में परेशानी तो होगी, लेकिन यह कुछ दिनों की समस्या है. इसे लोग झेल लें. इसके बाद लंबे समय तक विक्रमशिला पुल सुख देगा. ये बातें रविवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ललन सिंह ने कहीं.
उन्होंने कहा कि पुल का रिपेयर कराना जरूरी है. जिला प्रशासन का निर्णय बेहतर है. ऐसे में पीपा पुल का निर्माण नहीं किया जा सकता है. यह पुल तीन माह के लिए बनता है, लेकिन जो परिस्थिति यहां की है, उसमें यह संभव नहीं है. सरकार के पास कोई स्टीमर चलाने की योजना भी नहीं है. सरकार इस परेशानी से अवगत है.
ऐसे में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को विक्रमशिला पुल के समकक्ष दूसरा नया पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा है. इसकी सहमति मिल चुकी है. राज्य सरकार पुल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने में लगी है. सभी कुछ सामान्य रहा, तो आने वाले समय में एक और पुल का निर्माण कार्य आरंभ हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




