प्रशस्तडीह गांव को घरों में घुसा पानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2018 3:56 AM

विज्ञापन

कहलगांव : कहलगांव में गुरुवार को गंगा खतरे के निशान को पार कर गयी. केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की शाम छह बजे गंगा 31.11 मीटर पर बह रही थी. यहां खतरे का निशान 31.09 मीटर है. शाम में गंगा खतरे के निशान से दो सेमी ऊपर बह रही थी. कई गांवों […]

विज्ञापन

कहलगांव : कहलगांव में गुरुवार को गंगा खतरे के निशान को पार कर गयी. केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की शाम छह बजे गंगा 31.11 मीटर पर बह रही थी. यहां खतरे का निशान 31.09 मीटर है. शाम में गंगा खतरे के निशान से दो सेमी ऊपर बह रही थी. कई गांवों के खेतों में पानी भर गया है. कागजी टोला में कटाव का खतरा बढ़ गया है. ग्रामीण क्षेत्र में बीरबन्ना पंचायत के तौफिल व अट्ठावन गांव के लोग भी जलस्तर बढ़ने से भयभीत हो गये हैं. लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण गंगा का बैक वाटर प्रशस्तडीह गांव में तेजी से प्रवेश कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन