जाम पर डीएम गंभीर, भेजा सरकार को पत्र

भागलपुर: शहर व विक्रमशिला सेतु पर आये दिन लगने वाले जाम को लेकर जिलाधिकारी बी कार्तिकेय पूरी तरह गंभीर हो गये हैं. जाम से पूरा शहर अस्तव्यस्त हो जाता है. जाम से शहर की आर्थिक गतिविधि प्रभावित हो गयी है.आये दिन पुल जाम रहता है. मंगलवार को तो इस जाम में जिलाधिकारी भी फंसे थे. […]
भागलपुर: शहर व विक्रमशिला सेतु पर आये दिन लगने वाले जाम को लेकर जिलाधिकारी बी कार्तिकेय पूरी तरह गंभीर हो गये हैं. जाम से पूरा शहर अस्तव्यस्त हो जाता है. जाम से शहर की आर्थिक गतिविधि प्रभावित हो गयी है.आये दिन पुल जाम रहता है. मंगलवार को तो इस जाम में जिलाधिकारी भी फंसे थे.
मंगलवार को विक्रमशिला सेतु घंटों जाम रहा था. तिलकामांझी से सबौर तक वाहनों की कतार लग गयी थी. दोपहर बाद यातायात सामान्य हो पाया. सरकारी सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी ने आये दिन लगनेवाले जाम को गंभीरता से लिया है. विक्रमशिला सेतु पर प्राय: ट्रक का गुल्ला टूटने से जाम लगता है. इसका एक कारण पुल की जर्जर स्थिति है. जहां-जहां ज्वाइंट है वहां का रबर खराब हो गया है.
यातायात नियमों को बताने वाला कोई बोर्ड नहीं लगा है. जिलाधिकारी ने पथ निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिख कर पुल की मरम्मत कराने तथा पुल पर यातायात निर्देशक बोर्ड लगाने का अनुरोध किया है. शहर के भोलानाथ पुल के पास भी हमेशा जाम लगा रहता है. शहर के दक्षिणी हिस्से में जाने का यह प्रमुख रास्ता है, लेकिन जाम से लोगों को काफी परेशानी होती है. बरसात में पानी जम जाने से और परेशानी होती है. यहां पर एक फ्लाइओवर बनाने की योजना है, लेकिन विभागीय और रेलवे के पेंच में यह फंसा हुआ है. जिलाधिकारी ने नगर विकास विभाग के सचिव को पत्र लिख कर इस दिशा में पहल करने का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




