सुलतानगंज व कहलगांव में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : एक बार फिर गंगा का जल स्तर डेंजर जोन से ऊपर सुलतानगंज व कहलगांव में आ गया, जबकि शहरी क्षेत्र में यह 55 सेमी नीचे बह रही है, जो आज (गुरुवार) को और 11 सेमी और बढ़ने की संभावना जतायी गयी. इधर, आपदा प्रबंधन विभाग ने बढ़ते गंगा के जल स्तर पर जिला […]
विज्ञापन
भागलपुर : एक बार फिर गंगा का जल स्तर डेंजर जोन से ऊपर सुलतानगंज व कहलगांव में आ गया, जबकि शहरी क्षेत्र में यह 55 सेमी नीचे बह रही है, जो आज (गुरुवार) को और 11 सेमी और बढ़ने की संभावना जतायी गयी. इधर, आपदा प्रबंधन विभाग ने बढ़ते गंगा के जल स्तर पर जिला प्रशासन को अलर्ट का पत्र भेजा है. निर्देश हुआ कि गंगा के जल स्तर की सतत निगरानी की जाये. इसको लेकर प्रशासन ने सभी अंचलाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अभी तक बाढ़ से प्रभावित नौ अंचल है, जहां पर प्रभावित आबादी को शरण स्थल पर जाने के लिए कहा गया है. रानी दियारा में भी तेजी से कटाव हो रहा है.
गंगा चेतावनी स्तर से 48 सेमी चली गयी ऊपर: भागलपुर में गंगा चेतावनी वाले स्तर से 48 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. इस कारण बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. अब इंजीनियरिंग कॉलेज में भी बाढ़ का संकट बढ़ने लगा है. गंगा नदी में मिलने वाली कई नदियों के उफान पर होने के कारण जल स्तर प्रत्येक चार घंटे पर एक सेंटीमीटर बढ़ता हुआ रिकार्ड हो रहा है. केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान में जलस्तर में आगे के दिनों में और वृद्धि होगी. नाथनगर प्रखंड के शहरी क्षेत्र के बुद्धुचक, लालूचक, गोसाइदासपुर एवं शंकरपुर चौवानियां, श्रीरामपुर, शाहपुर, शंकरपुर, दारापुर, रसीदपुर, चौवानियां, दिलदारपुर, ममलखा, चायचक आदि पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










