80 सुरक्षा कर्मी संभालेंगे मायागंज अस्पताल की सुरक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 6:57 AM
विज्ञापन
भागलपुर : मायागंज अस्पताल की सुरक्षा अब 80 निजी सुरक्षा गार्डों के जिम्मे होगी. पिछले दिनों अस्पताल अधीक्षक ने नयी सुरक्षा एजेंसी के लिए टेंडर निकाला था. आठ एजेंसी ने टेंडर भरा. शुक्रवार को तकनीकी बिड खोला गया. जिसका रेट सबसे कम होगा, उसे कार्य की जिम्मेदारी दी जायेगी. अस्पताल अधीक्षक डॉ आरसी मंडल ने […]
विज्ञापन
भागलपुर : मायागंज अस्पताल की सुरक्षा अब 80 निजी सुरक्षा गार्डों के जिम्मे होगी. पिछले दिनों अस्पताल अधीक्षक ने नयी सुरक्षा एजेंसी के लिए टेंडर निकाला था. आठ एजेंसी ने टेंडर भरा. शुक्रवार को तकनीकी बिड खोला गया. जिसका रेट सबसे कम होगा, उसे कार्य की जिम्मेदारी दी जायेगी.
अस्पताल अधीक्षक डॉ आरसी मंडल ने बताया कि, एक माह के बाद यहां नये सुरक्षा गार्ड तैनात हो जायेंगे. इमरजेंसी में भूतपूर्व सैनिकों को रखा जायेगा. जिससे मरीज और चिकित्सक के बीच विवाद होने पर शांत किया जा सके. छात्रावास में सामान्य गार्ड को तैनात किया जायेगा. बता दें कि, वर्तमान में 50 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं. यह संख्या सुरक्षा के लिहाज से काफी नहीं मानी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










