सृजन घोटाला: महालेखाकार ने शुरू की जांच स्टॉक रजिस्टर व अंकेक्षण की रिपोर्ट मांगी

भागलपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सृजन महिला विकास सहयोग समिति की जांच के बाद महालेखाकार भी समिति की जांच की कार्रवाई शुरू करेगी. महालेखाकार ने अपनी ऑडिट जांच को शुरू करने से पहले तमाम कागजात मंगवाने को पत्र भेजना शुरू कर दिया है. इसके तहत सृजन महिला विकास सहयोग समिति के गठन से […]
भागलपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सृजन महिला विकास सहयोग समिति की जांच के बाद महालेखाकार भी समिति की जांच की कार्रवाई शुरू करेगी. महालेखाकार ने अपनी ऑडिट जांच को शुरू करने से पहले तमाम कागजात मंगवाने को पत्र भेजना शुरू कर दिया है. इसके तहत सृजन महिला विकास सहयोग समिति के गठन से लेकर अंतिम बार हुए विभागीय अंकेक्षण का कागजात मुहैया कराने के लिए कहा है. साथ ही समिति के स्टॉक रजिस्टर की छाया प्रति की भी जरूरत महसूस की है. महालेखाकार की ऑडिट टीम कागजात के अलावा सृजन समिति की जांच के लिए टीम को भागलपुर भी भेजेगा. महालेखाकार से मांगी गयी जानकारी को सृजन समिति के प्रशासक सह प्रखंड प्रसाद पदाधिकारी रंजीत कुमार को पत्र भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










