रनवे पर जलजमाव, चहारदीवारी टूटी, मैदान बना चरागाह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर के इकलौते हवाई अड्डा को भी प्रशासन सुरक्षित नहीं रख पा रहा है. दक्षिणी मोहल्ले की तरफ से इसकी चहारदीवारी में लोगों ने तीन जगहों पर तोड़कर रास्ते बना दिये हैं, ताकि इसे आसानी से पार किया जा सके और हवाई अड्डा का शौच व रास्ते के लिए इस्तेमाल हो सके. रनवे […]
विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर के इकलौते हवाई अड्डा को भी प्रशासन सुरक्षित नहीं रख पा रहा है. दक्षिणी मोहल्ले की तरफ से इसकी चहारदीवारी में लोगों ने तीन जगहों पर तोड़कर रास्ते बना दिये हैं, ताकि इसे आसानी से पार किया जा सके और हवाई अड्डा का शौच व रास्ते के लिए इस्तेमाल हो सके.
रनवे पर जलजमाव रहता है और पूरा मैदान मवेशियों का चरागाह बना हुआ है. अभी दियारा क्षेत्र में गंगा में पानी बढ़ जाने से मवेशियों को चारे की दिक्कत हो गयी है. इस कारण भी हवाई अड्डा में मवेशियों की संख्या बढ़ गयी है. अचानक किसी जहाज को उतारना पड़े, तो जहाज को कुछ घंटे के लिए हवा में ही रखना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










