भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने को ले प्रधानमंत्री से मिले शाहनवाज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : शहर को विकास के पायदान पर सबसे आगे ले जाने सहित विकास के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. भागलपुर में विकास के लिए पीएम द्वारा दी गयी कई योजनाओं के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी. […]
विज्ञापन
भागलपुर : शहर को विकास के पायदान पर सबसे आगे ले जाने सहित विकास के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. भागलपुर में विकास के लिए पीएम द्वारा दी गयी कई योजनाओं के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी.
पीएम से राष्ट्रीय प्रवक्ता ने स्मार्ट सिटी बनाने की पहल, हैंडलूम पार्क और विक्रमशिला सहित कई अहम विषयों पर बात की. उन्होंने एनएच 80 के बारे में भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने स्मार्ट सिटी के लिए 186 करोड़ की राशि जारी करने के लिए उन्हें बधाई दी. बिहपुर से बीरपुर एनएच 106 पर सड़क और पुल के निर्माण कार्य के लिए 1680 करोड़ देने के लिए. भागलपुर से विक्रमशिला 38 किलो मीटर खराब सड़क के बारे में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उन्हें अवगत कराया. भागलपुर में एक नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने का निवेदन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










