जाम से ट्रक मालिकों को हर माह 37.5 करोड़ का हो रहा है नुकसान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : जीरोमाइल-मिर्जाचौकी रोड में अगर जाम नहीं लगे तो मिर्जाचौकी-बड़हरवा और जीरोमाइल के बीच रोजाना 5 हजार से अधिक ट्रकों की आवाजाही होगी. जाम के कारण इससे आधी संख्या में ट्रकें मिर्जाचौकी से भागलपुर के बीच 60 किलोमीटर की दूरी में खड़ी रहती हैं. तीन घंटे की दूसरी चार से पांच दिन में पूरी […]
विज्ञापन
भागलपुर : जीरोमाइल-मिर्जाचौकी रोड में अगर जाम नहीं लगे तो मिर्जाचौकी-बड़हरवा और जीरोमाइल के बीच रोजाना 5 हजार से अधिक ट्रकों की आवाजाही होगी. जाम के कारण इससे आधी संख्या में ट्रकें मिर्जाचौकी से भागलपुर के बीच 60 किलोमीटर की दूरी में खड़ी रहती हैं. तीन घंटे की दूसरी चार से पांच दिन में पूरी करने के कारण एक ट्रक पर डीजल और ड्राइवर के खानपान पर 5 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च हो जाता है.
मिर्जाचौकी से गिट्टी लोड कर ढाई हजार ट्रकें भागलपुर की ओर निकलती हैं. प्रति ट्रक पर पांच हजार रुपये के नुकसान को ढ़ाई हजार ट्रकों से गुणा करे तो रोजाना 1.25 करोड़ का नुकसान का आकलन हो रहा है. महीने भर में इस रूट में चलने वाली ट्रकों को 37.5 करोड़ डूब रहे हैं. इतने खर्च पर छह माह में एक एक्सप्रेस वे का निर्माण हो जाता. जाम के दौरान करीब 35 किलोमीटर लंबी ट्रकों की कतार लगती है. ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मिर्जाचौकी से गिट्टी लदे ट्रक भागलपुर पहुंचने में 50 लीटर डीजल खर्च करता है.
जाम के दौरान ट्रकें चार से पांच दिन में 60 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं. डीजल की खपत 90 लीटर तक पहुंच जाती है. डीजल की कीमत 74 रु प्रति लीटर है. ऐसे में एक ट्रक को सिर्फ डीजल पर 3 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च होता है. ड्राइवर और खलासी जाम के दौरान 1500 रुपए खाने पीने पर अतिरिक्त खर्च करते हैं. ऐसे में जाम के दौरान एक ट्रक को पांच हजार रुपए तक का नुकसान हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










