बिहार बंद के बीच सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कांवरियों के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था
Updated at : 02 Aug 2018 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : वाम संगठन, राजद और कांग्रेस के संयुक्त बिहार बंदी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है. खास तौर पर सुल्तानगंज के कांवरियों को देवघर जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा जायेगा. सुल्तानगंज में खास तौर पर अधिकारियों के साथ साथ पर्याप्त संख्या में […]
विज्ञापन
भागलपुर : वाम संगठन, राजद और कांग्रेस के संयुक्त बिहार बंदी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है. खास तौर पर सुल्तानगंज के कांवरियों को देवघर जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा जायेगा. सुल्तानगंज में खास तौर पर अधिकारियों के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया जा रहा है.
एसएसपी आशीष भारती ने बताया बंदी के दौरान हर चौक चौराहे पर पुलिस जवान को तैनात किया गया है. बंदी के आड़ में असामाजिक तत्व उपद्रव करने का प्रयास भी करेंगे तो उसे गिरफ्तार लिया जायेगा. वहीं अतिरिक्त जवानों को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. सुल्तानगंज गंगा घाट से देवघर जाने वाले कांवरियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए यहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. सभी मुख्य चौराहे पर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




