एक लाख 84 हजार पेंशन लाभुकों में से डेढ़ लाख से अधिक मृत !
Updated at : 02 Aug 2018 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के हाल में पेंशनर लाभुक से लाइफ सार्टिफिकेट लेने के आयोजित विशेष शिविर की रिपोर्ट से स्थानीय विभाग सकते में है. पेंशन भुगतान में फर्जीवाड़े की पड़ताल को लेकर निदेशालय के उक्त प्रक्रिया में जो जिले के 12 प्रखंडों से आंकड़े आये हैं, वह आश्चर्यजनक है. इन प्रखंडों के कुल […]
विज्ञापन
भागलपुर : सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के हाल में पेंशनर लाभुक से लाइफ सार्टिफिकेट लेने के आयोजित विशेष शिविर की रिपोर्ट से स्थानीय विभाग सकते में है. पेंशन भुगतान में फर्जीवाड़े की पड़ताल को लेकर निदेशालय के उक्त प्रक्रिया में जो जिले के 12 प्रखंडों से आंकड़े आये हैं, वह आश्चर्यजनक है. इन प्रखंडों के कुल एक लाख 84 हजार पेंशनर लाभुकों में एक लाख 66 हजार 330 का लाइफ सार्टिफिकेट नहीं आया. इसका मतलब संबंधित लाभुक या तो मर चुके हैं या फिर उनका गलत तरीके से पेंशन भुगतान हो रहा था.
इस तरह 12 प्रखंडों की रिपोर्ट में महज 20 हजार 775 पेंशनर लाइफ सार्टिफिकेट दे सके. सबसे रोचक आंकड़ा तो नगर निगम क्षेत्र का है. यहां कुल 19 हजार 599 पेंशनर में से शिविर में सात हजार पेंशनर ही अपना लाइफ सार्टिफिकेट लेकर आये और शेष 12 हजार 599 का प्रमाणपत्र नहीं मिला. विभाग के नियम के अनुसार, जो भी शिविर में लाइफ सार्टिफिकेट नहीं दे पाये, उन्हें मृत समझा जायेगा और मुख्यालय से पेंशन की राशि बंद कर दी जायेगी. दरअसल एक से 11 जुलाई तक प्रखंड में लाइफ सार्टिफिकेट को लेकर विशेष शिविर का आयोजन हुआ था.
मुख्यालय से आया रिमाइंडर, चार प्रखंड को गया पत्र
सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक गीतांजलि प्रसाद ने बताया कि मुख्यालय से पेंशनर लाभुक की लाइफ सार्टिफिकेट रिपोर्ट मांगी जा रही है. चार प्रखंड गोराडीह, सन्हौला, नारायणपुर व इस्माइलपुर व नगर पंचायत कहलगांव ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दिया है. इसके लिए उन्हें रिमाइंडर भी भेजे हैं. विभाग का दिशा निर्देश है कि जो भी लाइफ सार्टिफिकेट नहीं देगा, उनका पेंशन मुख्यालय से ही ऑनलाइन बंद हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




