आधी रात मायागंज के प्रसूति रोग विभाग में ऑक्सीजन आपूर्ति ठप

Updated at : 29 Jul 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
आधी रात मायागंज के प्रसूति रोग विभाग में ऑक्सीजन आपूर्ति ठप

भागलपुर : मायागंज अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का ऑक्सीजन आपूर्ति शुक्रवार आधी रात अचानक बंद हो गयी. लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाले सुपरवाइजर ने नर्स का फोन तक नहीं उठाया. अंत में सात घंटे के बाद विभाग में ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकी. वहीं ऑक्सीजन नहीं मिलने से […]

विज्ञापन
भागलपुर : मायागंज अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का ऑक्सीजन आपूर्ति शुक्रवार आधी रात अचानक बंद हो गयी. लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाले सुपरवाइजर ने नर्स का फोन तक नहीं उठाया. अंत में सात घंटे के बाद विभाग में ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकी. वहीं ऑक्सीजन नहीं मिलने से कई मरीज की हालत बिगड़ने लगी.
पूर्णिया धरहरा के बनमनखी निवासी राजेश कुमार की पत्नी तेतरी देवी ने सदर अस्पताल पूर्णिया में बच्चे को जन्म दिया था. जिसके बाद तेतरी देवी चमकी रोग से ग्रसित हो गयी. हालत खराब होने के बाद इसे 26 जुलाई को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. मायागंज अस्पताल में 27 जुलाई को इसे स्त्री एवं प्रसूता रोग विभाग में भर्ती कराया गया.
इलाज के तहत तेतरी को ऑक्सीजन लगाया गया था.लेकिन देर रात विभाग में ऑक्सीजन आपूर्ति बंद हो गया. जिससे इसकी हालत बिगड़ने लगी. यह देख नर्स ने लगातार ऑक्सीजन सुपरवाइजर व कंट्रोल रूम को बारी-बारी से फोन करना आरंभ किया. कई बार फोन करने के बाद भी किसी ने नर्स का फोन नहीं उठाया. इस बीच ऑक्सीजन नहीं मिलने से तेतरी देवी की हालत खराब होती चली गयी. अंत में सुबह सात बजे तेतरी देवी को ऑक्सीजन मिला .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन