कल से रांची और भागलपुर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन

Updated at : 28 Jul 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
कल से रांची और भागलपुर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आने-जाने वाले लाखों कांवरियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. यह अब तक की छठी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन होगी, जोकि रांची और भागलपुर के बीच रविवार से चलेगी. रांची जाने वालों के लिए भी यह दूसरी […]

विज्ञापन
भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आने-जाने वाले लाखों कांवरियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. यह अब तक की छठी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन होगी, जोकि रांची और भागलपुर के बीच रविवार से चलेगी. रांची जाने वालों के लिए भी यह दूसरी ट्रेन है. रांची और भागलपुर के बीच यह ट्रेन 26 अगस्त तक नौ-नाै ट्रिप लगायेगी.
रांची से हर रविवार व बुधवार खुला करेगी. ट्रेन रांची से रात 11 बजे खुलेगी और दूसरे दिन भागलपुर दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी. वापसी में भागलपुर से दोपहर 2.20 बजे खुलेगी और रांची सुबह में चार बजे पहुंचेगी. 13 कोच की इस ट्रेन में जेनरल छह, एसी थ्री एक, स्लीपर चार एवं एसएलआर दो कोच होंगे. इससे पहले जमालपुर-देवघर वाया भागलपुर, गोरखपुर-देवघर वाया भागलपुर, दानापुर साहिबगंज, सहरसा-भागलपुर एवं मुजफ्फरपुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन