नाला नहीं बना, तो सड़क पर बहेगा पानी

भागलपुर: घंटाघर से कचहरी चौक तक नाला निर्माण नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर आ जाता है. बड़ी पोस्टऑफिस के सामने सड़क के बराबर पानी भर गया. कचहरी चौक के पास नवनिर्मित अलकतरा की सड़क पर पानी बहने लगता है. नाला नहीं बनाने का रोग पुराना : इसकी शुरुआत पीडब्ल्यूडी ने वर्ष 2008 […]
भागलपुर: घंटाघर से कचहरी चौक तक नाला निर्माण नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर आ जाता है. बड़ी पोस्टऑफिस के सामने सड़क के बराबर पानी भर गया. कचहरी चौक के पास नवनिर्मित अलकतरा की सड़क पर पानी बहने लगता है.
नाला नहीं बनाने का रोग पुराना : इसकी शुरुआत पीडब्ल्यूडी ने वर्ष 2008 से की है. वर्ष 2008 में कमल बिल्डर ने वैकल्पिक बाइपास का निर्माण 4.34 करोड़ से कराया, लेकिन 2.923 किमी लंबाई में नाला बनाना छोड़ दिया.
भीखनपुर-बहरपुरा मार्ग भी 40.87 लाख से बन कर तैयार हुआ. लेकिन ठेकेदार ने 450 मीटर लंबाई में नाला का निर्माण नहीं कराया. बाबा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने भी 1.61 करोड़ से तिलकामांझी से बरारी जाने वाली तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया, लेकिन 1.40 किमी लंबाई में नाला नहीं बनाया. 2009 से लेकर 2011 के बीच भी कई सड़कें बनी, लेकिन योजना में नाला स्वीकृत रहने के बाद भी निर्माण नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




