मौसम में बदलाव के आसार हो सकती है अच्छी बारिश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सबौर : मौसम की बेरुखी व प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों को रविवार को हुई बारिश से कुछ राहत मिली है. आज की बारिश खेती किसानी के लिए यह सुखद संकेत है. झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिये. अब भी बारिश होने के आसार हैं. कई दिन तक रूक रूक कर बारिश हो […]
विज्ञापन
सबौर : मौसम की बेरुखी व प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों को रविवार को हुई बारिश से कुछ राहत मिली है. आज की बारिश खेती किसानी के लिए यह सुखद संकेत है. झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिये. अब भी बारिश होने के आसार हैं. कई दिन तक रूक रूक कर बारिश हो सकती है.
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर अंतर्गत ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम अभी भी बारिश का संकेत दे रहा हैं. आने वाले समय में अच्छी बारिश की संभावना है. हालांकि यह सच है कि विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष अब तक बारिश बहुत कम हुई है, लेकिन आने वाले समय में बारिश होगी. आज का अधिकतम तापमान 31.0, न्यूनतम पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. 94 प्रतिशत आर्दता के साथ 14.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज पूर्वी हवा चल रही है. आज रविवार को 12.2 एमएम बारिश हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










