पूर्व छात्र ने किया गुरुजी का अपहरण, स्टांप पेपर पर 5 लाख लेने की बात लिखवा कर छोड़ा
Updated at : 20 Jul 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

दो लाख रुपये पिता के बैंक खाते में डलवाए, शिक्षक की मोटरसाइकिल भी रख ली भागलपुर : छोटी खंजरपुर एसएम कॉलेज रोड में कोचिंग संस्थान चलाने वाले सुपौल निवासी शिक्षक निलेश कुमार ने बरारी थाना में अपने ही छात्र के विरुद्ध अपहरण कर दबाव बना पैसे लेने का मामला दर्ज कराया है. घटना 11 जुलाई […]
विज्ञापन
दो लाख रुपये पिता के बैंक खाते में डलवाए, शिक्षक की मोटरसाइकिल भी रख ली
भागलपुर : छोटी खंजरपुर एसएम कॉलेज रोड में कोचिंग संस्थान चलाने वाले सुपौल निवासी शिक्षक निलेश कुमार ने बरारी थाना में अपने ही छात्र के विरुद्ध अपहरण कर दबाव बना पैसे लेने का मामला दर्ज कराया है. घटना 11 जुलाई की है. पर मामले में दिये गये आवेदन की जांच के बाद मंगलवार को बरारी थाना में केस दर्ज कराया गया.
दर्ज कराये गये केस के मुताबिक विगत 11 जुलाई को दिन 11.10 बजे उनके कोचिंग में पूर्व में पढ़ने वाला छात्र साहू परबत्ता निवासी सोनू यादव उनके कोचिंग में आया और अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी खराब होने की बात कह कर उनकी अपाची मोटरसाइकिल मांग ली. कुछ देर बाद वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर लौटा और मोटरसाइकिल लेने के लिए बरारी जाने की बात कह कर वह अपनी गाड़ी में बैठा कर शिक्षक को लेकर चला गया. सोनू के अलावा गाड़ी में श्रवण यादव, रमण यादव समेत दो अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे. गाड़ी जब बरारी से आगे पुल की ओर जाने लगी तो शिक्षक ने इस बात का विरोध करते हुए कहां ले जाने की बात पूछी. इतने में ही श्रवण और सोनू ने उन्हें पिस्तौल सटा दिया और रमण ने पॉकेट से मोबाइल और 2500 रुपये निकाल लिये. इसके बाद वे लोग शिक्षक को लेकर तेतरी चौक से आगे 14 नंबर रोड से खरीक की तरफ ले गये जहां उन्होंने एक पक्की मकान में रूम में बंद कर दिया.
उक्त मकान में ही शराब और नशीली दवा का सेवन करने के बाद उक्त आरोपितों ने पांच लाख्र रुपये की मांग की. पांच लाख रुपये का इंतजाम संभव नहीं होने की बात पर सोनू दो लाख रुपये अभी सोनू के पिता के बैंक खाते में और बाकी के तीन लाख रुपये 30 अगस्त तक इंतजाम करने की बात कही. इसके बाद शिक्षक ने अपने पिता से संपर्क कर दो लाख रुपये सोनू के पिता के खाते में डलवा दिये. उसके सभी आरोपित उसे गाड़ी से लेकर नवगछिया कोर्ट आ गये जहां 1000 रुपये के तीन स्टांप पेपर मंगवाया. एक में उन्होंने विगत जनवरी 2018 में पांच लाख रुपये उधार लेने की बात लिखवा कर हस्ताक्षर करवा लिया. दूसरे स्टांप पेपर पर 11 जुलाई 2018 को उधार लिए पांच लाख रुपये में दो लाख रुपये चुकाने और बाकी के तीन लाख रुपये आगामी 30 अगस्त 2018 तक चुका देने की बात लिखवा कर हस्ताक्षर करवाया. तीसरे स्टांप पेपर पर उन्होंने शिक्षक की अपाची मोटरसाइकिल पचास हजार रुपये में सोनू यादव को बेचने की बात लिखवा कर हस्ताक्षर करवा लिया. इसके बाद उन्होंने शिक्षक को नवगछिया चौक पर छोड़ दिया. और मामले में कोई भी पुलिस केस नहीं करने की धमकी दी. बरारी थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दिये गये लिखित शिकायत की जांच कर केस दर्ज किया गया है. आरोपितों को थाना आकर सफाई देने को कहा गया था. पर वे लोग थाना नहीं पहुंचे.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपित पूर्व छात्र
पीड़ित शिक्षक निलेश कुमार ने बताया कि उनके कोचिंग संस्थान में चारों तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त दिन पूर्व छात्र साेनू यादव और उसके साथियों द्वारा किये गये सारे कारनामे रिकॉर्ड हो गये थे. जिसके बाद उन्होंने उक्त फुटेज की एक सीडी बनवाकर अपने आवेदन के साथ थाना को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




