बाढ़ प्रभावित विद्यालयों में कैसे होगी अर्द्ध वार्षिक की परीक्षा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में छात्रों की अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2018 की तिथि तय कर दी है. कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा 17 सितंबर से 25 सितंबर तक होगी. इस तिथि के दौरान जिले के कई इलाके भीषण बाढ़ से प्रभावित रहते हैं. इनमें नवगछिया […]
विज्ञापन
भागलपुर : बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में छात्रों की अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2018 की तिथि तय कर दी है. कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा 17 सितंबर से 25 सितंबर तक होगी. इस तिथि के दौरान जिले के कई इलाके भीषण बाढ़ से प्रभावित रहते हैं. इनमें नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंड, सबौर, कहलगांव, नाथनगर, सुलतानगंज के इलाके हैं. जिले में बाढ़ से प्रभावित स्कूलों की संख्या 300 से ज्यादा है. इन स्कूलों के चारों ओर जलजमाव की स्थिति रहती है.
इस कारण बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते हैं. बाढ़ के बाद भी आपदा से प्रभावित छात्र विभिन्न परेशानियाें के कारण स्कूल नहीं आ पाते हैं. ऐसे में बाढ़ प्रभावित स्कूलों के प्रधानाध्यापक और बच्चों के अभिभावकों की मांग है कि परीक्षा का आयोजन की तिथि में फेरबदल किया जाये, जिससे छात्रों की साल भर की पढ़ाई के मूल्यांकन स्थगित न हो. परीक्षा के बाद विद्यालय स्तर पर विशेष शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन व बच्चों की प्रोग्रेस रिपोर्ट को साझा किया जायेगा. परीक्षा समेत सभी कार्यक्रम का आयोजन नहीं होने की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










