छात्रा का फर्जी एफबी अकाउंट बनाकर मनचला कर रहा परेशान

नाथनगर : कोलकता में रहकर पढ़ाई कर रही नाथनगर की छात्रा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर कुछ साइबर अपराधियों द्वारा बार-बार परेशान करने का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत छात्रा ने नाथनगर थाने व साइबर सेल से किया है. पुलिस को दिए आवेदन में छात्रा ने लिखा है कि किसी लड़के ने उसके नाम […]
नाथनगर : कोलकता में रहकर पढ़ाई कर रही नाथनगर की छात्रा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर कुछ साइबर अपराधियों द्वारा बार-बार परेशान करने का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत छात्रा ने नाथनगर थाने व साइबर सेल से किया है. पुलिस को दिए आवेदन में छात्रा ने लिखा है कि किसी लड़के ने उसके नाम से फेसबुक अकाउंट बनाया है, इसमें प्रोफ़ाइल व कवर फ़ोटो और नाम उसका है. बदमाश उसके अंदर कई पोर्नस्टार की आपत्तिजनक फ़ोटो डालकर सेक्स वर्कर बताने की कोशिश कर रहा है. किसी ने उसका पहला फेसबुक अकाउंट एक जुलाई को बनाया और उसके असली फेसबुक अकाउंट से टैग कर दिया था. उनके फेसबुक मित्र ने इसकी जानकारी उन्हें दी.जानकारी मिलने पर उस एकाउंट को बंद कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










