हालात की जानकारी लेने का दिया निर्देश

Updated at : 05 Jul 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
हालात की जानकारी लेने का दिया निर्देश

बिहपुर : डीएम प्रणव हरियो दियारा में हो रहे कोसी के कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे. पदाधिकारियों ने यहां चल रहे कटाव निरोधी काम के बारे में जानकारी दी. गोविंदपुर व कहारपुर के ग्रामीणों व हरियो के मुखिया प्रतिनिधि पवन साह, सरपंच प्रतिनिधि राजकिशोर, गोविंद यादव, सुबोध, राजपाल आदि ने डीएम को बताया कि गोविंदपुर […]

विज्ञापन

बिहपुर : डीएम प्रणव हरियो दियारा में हो रहे कोसी के कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे. पदाधिकारियों ने यहां चल रहे कटाव निरोधी काम के बारे में जानकारी दी. गोविंदपुर व कहारपुर के ग्रामीणों व हरियो के मुखिया प्रतिनिधि पवन साह, सरपंच प्रतिनिधि राजकिशोर, गोविंद यादव, सुबोध, राजपाल आदि ने डीएम को बताया कि गोविंदपुर में भी भीषण कटाव हो रहा है और कहारपुर में पिछले साल शुरू किया गया कटाव रोधी काम तेजी से कोसी में समा रहा है. डीएम ने अधिकारियों को हालात की जानकारी लेने का निर्देश दिया. मौके पर एडीएम हरिशंकर प्रसाद, एसडीओ मुकेश कुमार, डीसीएलआर सुरेंद्र कुमार अलबेला, सीओ रतन लाल व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन