सुलतानगंज ग्रिड से नाथनगर को सप्लाई शुरू अलीगंज का लोड घटा, मिलेगी निर्बाध बिजली
Updated at : 30 Jun 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : सबौर ग्रिड से सुलतानगंज तक सालों से बेकार पड़ी ट्रांसमिशन लाइन (एक लाख 32 हजार वोल्ट) काे डिस्ट्रीब्यूशन लाइन (33 हजार वोल्ट) में बदलने का चल रहा कार्य शुक्रवार देर रात काम चलता रहा. इसका उपयोग अब आपूर्ति लाइन के रूप में होने लगी है. इससे दो विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लाखों उपभोक्ताओं […]
विज्ञापन
भागलपुर : सबौर ग्रिड से सुलतानगंज तक सालों से बेकार पड़ी ट्रांसमिशन लाइन (एक लाख 32 हजार वोल्ट) काे डिस्ट्रीब्यूशन लाइन (33 हजार वोल्ट) में बदलने का चल रहा कार्य शुक्रवार देर रात काम चलता रहा. इसका उपयोग अब आपूर्ति लाइन के रूप में होने लगी है.
इससे दो विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लाखों उपभोक्ताओं को मिलने लगा है. सुलतानगंज ग्रिड से नाथनगर विद्युत उपकेंद्र की सीधी आपूर्ति शुरू हुई है, वहीं अलीगंज विद्युत उपकेंद्र का 12 से 15 मेगावाट तक लोड घटा है. इससे अब न केवल नाथनगर और आसपास इलाके की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगी, बल्कि अलीगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाके को भी निर्बाध आपूर्ति संभव होगी और लोगों को राहत मिलेगी.
बताते चलें कि नाथनगर विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई सबौर ग्रिड से वाया अलीगंज विद्युत उपकेंद्र से होती थी. इससे चलते सबौर ग्रिड से अलीगंज विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति लाइन भागलपुर-1 हमेशा ओवर लोड रहा करता था. भागलपुर-1 के सभी छह फीडर विक्रमशिला, मिरजानहाट, हबीबपुर, आकाशवाणी, कजरैली एवं पटल बाबू रोड की आपूर्ति भी प्रभावित रहती थी. अलीगंज से नाथनगर विद्युत उपकेंद्र के अलग होने और सुलतानगंज ग्रिड से सीधी आपूर्ति पर शहर के दक्षिण में बिजली में सुधार होगी.
अलीगंज विद्युत उपकेंद्र : सबौर लाइन ब्रेकडाउन पर सुलतानगंज लाइन का हो सकेगा उपयोग : सबौर-सुल्तानगंज डिस्ट्रीब्यूशन लाइन (पूर्व में ट्रांसमिशन लाइन) को सबौर ग्रिड से काटकर सुलतानगंज ग्रिड से जोड़ा गया और इसपर 33 हजार वोल्ट बिजली सप्लाई की गयी है. इसका इंड प्वाइंट अलीगंज विद्युत उपकेंद्र है. सबौर ग्रिड से अलीगंज विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति लाइन जब ब्रेकडाउन होगा, तो अब इलाके की आपूर्ति ठप नहीं होगी. सुलतानगंज लाइन का उपयोग कर बिजली सप्लाई बरकरार रखी जायेगी. इससे मोजाहिदपुर पावर हाउस सहित जगदीशपुर और शहरी पार्ट के छह फीडर से जुड़े इलाके में बिजली संकट नहीं रहेगा.
अलीगंज विद्युत उपकेंद्र का 12-15 मेगावाट तक घटा लोड
सिविल सर्जन विद्युत उपकेंद्र : पांच जुलाई तक तैयार हो जायेगा एक और नया फीडर
सिविल सर्जन विद्युत उपकेंद्र के भीखनपुर फीडर को दो भागों में बांटकर नया फीडर तैयार किया जा रहा है. नया फीडर पांच जुलाई तक तैयार हो जायेगा. इसके साथ ही उक्त उपकेंद्र में तीन फीडर हो जायेगा. वर्तमान में दो फीडर भीखनपुर व घंटाघर है. इधर, भीखनपुर और आसपास इलाके को जब दो फीडर से सप्लाई होगी, तो ओवरलोड की समस्या खत्म हो जायेगी. ब्रेकडाउन की स्थिति में भी, भीखनपुर के आधे इलाके की सप्लाई होती रहेगी. तिलकामांझी विद्युत उपकेंद्र के असिस्टेंड इंजीनियर विवेक कुमार ने बताया कि, दिन में काम कराने में दिक्कत आ रही है. इसके चलते रात में काम कराना पड़ रहा है, इससे देरी हो रही है. मगर, पांच जुलाई से पहले नया फीडर तैयार हो जायेगा और सप्लाई होने लगेगी.
नाथनगर विद्युत उपकेंद्र को अलीगंज विद्युत उपकेंद्र से हटाकर सुलतानगंज-अलीगंज नयी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन से जोड़ा गया है. इससे नाथनगर व आसपास इलाके में आपूर्ति में सुधार होगी. आपात स्थिति में इस लाइन का उपयोग अलीगंज विद्युत उपकेंद्र भी कर सकेंगे. बिजली की आपूर्ति में निश्चित रूप से सुधार होगा.
पंकज कुमार, कार्यपालक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




