शहर में कई नये रूट पर शुरू होगी स्मार्ट बस सेवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर :स्मार्ट सिटी भागलपुर से स्मार्ट बस सेवा चलायी जायेगी. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पटना, भागलपुर को 52 बस देगा. भागलपुर में किस-किस रूट पर कितनी बस चलेगी इसकी सूची भागलपुर पथ परिवहन निगम से विभाग ने मांगी है. भागलपुर ने रूट चार्ट भी तैयार कर लिया है. इस सेवा के शुरू होने से […]
विज्ञापन
भागलपुर :स्मार्ट सिटी भागलपुर से स्मार्ट बस सेवा चलायी जायेगी. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पटना, भागलपुर को 52 बस देगा. भागलपुर में किस-किस रूट पर कितनी बस चलेगी इसकी सूची भागलपुर पथ परिवहन निगम से विभाग ने मांगी है.
भागलपुर ने रूट चार्ट भी तैयार कर लिया है. इस सेवा के शुरू होने से लोगों को काफी परेशानी दूर होगी. स्मार्ट सिटी में सड़क व्यवस्था में सुधार होगा. भागलपुर परिवहन रूट चार्ज की सूची इसी सप्ताह में भेज दी जायेगी. बस में सीट की संख्या 30 होगी.
भागलपुर से नवगछिया व बौंसी तक बस सेवा : विभाग में स्मार्ट महानगरीय बस सेवा चलायेगी. वहीं भागलपुर से नवगछिया और बौंसी तक बस चलायी जायेगी. यह गाड़ी कजरैली से शाहकुंड और चंपानाला से सबौर तक चलेगी. इस बस के लिए क्या भाड़ा होगा जल्द ही तय कर लिया जायेगा. इस बस सेवा के चालू होने से आम लोगाें काे काफी फायदा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










