bhagalpur news. संतमत सत्संग का 114वां वार्षिक महाधिवेशन महर्षि मेंहीं के पैतृक स्थल वनमनखी-पूर्णिया में

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा की ओर से 114वां वार्षिक महाधिवेशन 21 से 23 फरवरी तक सद्गुरु महर्षि मेंहीं के पैतृक स्थल सिकलीगढ़ धरहरा-वनमनखी, पूर्णिया में होगा

विज्ञापन

अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा की ओर से 114वां वार्षिक महाधिवेशन 21 से 23 फरवरी तक सद्गुरु महर्षि मेंहीं के पैतृक स्थल सिकलीगढ़ धरहरा-वनमनखी, पूर्णिया में होगा. विशेष आकर्षण का केंद्र सद्गुरु का पैतृक स्थल व पहला संतमत का आश्रम होगा. इसे लेकर तैयारी जोरों पर है. महासभा के पदाधिकारियों ने तैयारी की समीक्षा की. महामंत्री दिव्य प्रकाश ने बताया कि देश-विदेश के संतमत से जुड़े 1000 से अधिक संत शिरकत करेंगे. उनके ठहरने व भोजन की विशेष व्यवस्था की गयी, जबकि महाधिवेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से तीन लाख से अधिक अनुयायियों के जुटान की संभावना है. अब तक 100 वाई 50 फीट का मंच बनाया गया है, जबकि 1000 वाई 600 का पंडाल सजाया जा रहा है. वर्तमान आचार्य महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज एवं अन्य साधु महात्माओं के दर्शन व प्रवचन का सौभाग्य सत्संगियों को मिलेगा. सामान्य सत्संगियों के लिए तीन स्थानों पर भोजनालय की सुविधा, 1000 शौचालय, महिलाओं के लिए विशेष स्नानागार, ठहराव के लिए कॉलेज, स्कूल, पंचायत सरकार भवन, विभिन्न सरकारी भवन समेत सभी स्थानीय होटल, धर्मशाला व विवाह भवन को बुक कर लिया गया है. प्रतिदिन स्तुति, प्रार्थना, ग्रंथ पाठ एवं प्रवचन होंगे. अनुयायियों व सत्संगियों की व्यवस्था के लिए 1000 से अधिक स्वयंसेवक लगे हैं. पेयजल, भोजन व आवासन में मदद करेंगे. प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं आवागमन की व्यवस्था की जा रही है. आयोजन स्थल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा भी लगाये जा रहे हैं. मौके पर महासभा के सदस्य विश्वनाथ सिंह, राम कुमार यादव, राजकुमार, गोपाल यादव, व्यवस्थापक अजय जायसवाल आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन