bhagalpur news. नवगछिया, सुलतानगंज के बाद अब भागलपुर में भी कौआ की मौत

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवगछिया में पिछले माह कौआ के मरने की पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग द्वारा कौआ के सैंपल की जांच करायी गयी थी

विज्ञापन

नवगछिया में पिछले माह कौआ के मरने की पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग द्वारा कौआ के सैंपल की जांच करायी गयी थी. उसके बाद अब सुलतानगंज के एक गांव में कौआ मरने की पुष्टि के बाद विभाग द्वारा कौआ के सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया, जहां से फिर कोलकाता भेजा जायेगा, जहां जांच की जायेगी. बता दें कि गुरुवार को सैंडिस कंपाउंड के स्वीमिंग पुल के बगल में मरा हुआ कौआ देखा गया. शहर में कौआ के मरने की जानकारी के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आ गया है. जिले के पोल्ट्री फार्म को कोई खतरा नहीं

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अंजलि कुमारी ने बताया कि कौआ मरने से पोल्ट्री फार्म को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने बताया कि जिले के सभी पोल्ट्री फार्म सुरक्षित है. बताया कि भागलपुर में यह सब नहीं है. दस से 15 दिन के तापमान जैसे अधिक बढ़ेगा तो ये सब सुनने को नहीं मिलेगा. कहा कि ठंड के मौसम में जो बाहर से पक्षी आते हैं उससे भी इनफेक्शन पक्षियों में हो जाता है. अभी तक किसी भी पोल्ट्री फार्म में ऐसी बात नहीं है. कहा कि आज के दिनों में एक से दस किलोमीटर के दायरे के सभी पोल्ट्री फार्म में पल रहे मुर्गे की जांच कराया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन